Sapna Choudhary Domestic Violence Case: हरियाणा की मशहूर सिंगर, डांसर और पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई हैं. सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए नई दिल्ली की द्वारका महिला अदालत ने सपना को बड़ी अंतरिम राहत दी है और वीर साहू को उनसे दूर रहने का कड़ा आदेश जारी किया है.
दवा लेने निकली 2 बच्चों की मां आशिक संग फरार! पीड़ित पति बोला- ‘गहने और कैश भी ले गई’
सार्वजनिक रूप से गलत बर्ताव और घर छोड़ने की नौबत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी और वीर साहू की शादी 24 जनवरी 2020 को हुई थी और दोनों के दो बेटे हैं. बताया जा रहा है कि वीर साहू कथित तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर सपना के साथ गलत बर्ताव करते थे और सीन क्रिएट करते थे. पति के इस व्यवहार और घरेलू हिंसा से परेशान होकर सपना चौधरी ने वह घर छोड़ दिया है, जहां वे शादी के बाद से साथ रह रहे थे. कोर्ट ने सभी दस्तावेजी सबूतों और सपना की सुरक्षा व प्रोफेशनल कमिटमेंट्स (10 जून को होने वाले फिल्म प्रीमियर) को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया है.
सपना की ओर से पेश अधिवक्ता प्रीति सिंह ने कहा कि अदालत द्वारा दिया गया अंतरिम संरक्षण आदेश घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण कानून के उद्देश्य को दर्शाता है, जिसका मकसद जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इस पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक
सपना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ अनुचित व्यवहार करते थे. इसी कारण उन्होंने वैवाहिक घर छोड़ दिया और कानूनी संरक्षण की मांग की. अदालत ने उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों, याचिकाकर्ता की सुरक्षा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए अंतरिम आदेश जारी किया है.
25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
फिलहाल इस मामले पर न तो सपना चौधरी और न ही वीर साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है. गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय कलाकार हैं और टीवी शो बिग बॉस में भाग लेने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली थी. वह वर्ष 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई थीं.


