भारत के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह मेगा एक्सपो देश के संपूर्ण वस्त्र उद्योग को एक वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा.
इस आयोजन का समर्थन केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय कर रहा है, जबकि इसका आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है. इसमें विभिन्न टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और उद्योग संगठन भी भागीदार हैं.
MANAS क्या है? ड्रग्स की शिकायत और नशा मुक्ति सहायता के लिए सरकार का 1933 हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म
7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार भारत टेक्स 2026 में इस बार.
- 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार
- 1.3 लाख से ज्यादा व्यापारिक आगंतुक
- 1,600 से अधिक प्रदर्शक
- 20,000 से अधिक टेक्सटाइल उत्पाद
शामिल होंगे.
प्रदर्शनी लगभग 16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जहां भारत की पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जाएगा.
20 से अधिक देशों के विशेषज्ञ करेंगे चर्चा
इस संस्करण में 20 से अधिक देशों के 350 से ज्यादा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और CXO विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.
कार्यक्रम में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, कनाडा, स्पेन, नीदरलैंड, पुर्तगाल, बांग्लादेश, वियतनाम और कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है.
100 से ज्यादा ज्ञानवर्धक सत्र होंगे आयोजित
भारत टेक्स 2026 के दौरान 100 से अधिक नॉलेज सेशन आयोजित किए जाएंगे.
इनमें शामिल होंगे.
- 39 पैनल चर्चा
- 16 राउंडटेबल बैठकें
- 37 मास्टर क्लास
- 8 राज्य स्तरीय सत्र
इन चर्चाओं में निर्यात, निवेश, तकनीकी नवाचार, सस्टेनेबिलिटी, इंडस्ट्री 5.0, टेक्निकल टेक्सटाइल, वैश्विक बाजार और MSME से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
राज्यों को मिलेगा निवेश आकर्षित करने का मौका
इस बार मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रायोजक राज्यों के रूप में शामिल होंगे.
वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने टेक्सटाइल उत्पाद, औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसर प्रदर्शित करेंगे.
व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन के दौरान.
- लगभग 3,500 बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकें
- 100 से अधिक बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें
- 20 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs)
पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.
इससे निर्यात, वैश्विक सोर्सिंग, टेक्नोलॉजी साझेदारी, निवेश और MSME क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है.
मोबाइल ऐप और डिजिटल सुविधाएं भी शुरू
भारत टेक्स 2026 के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है.
इस ऐप के जरिए आगंतुक और खरीदार.
- ऑनलाइन पंजीकरण
- प्रदर्शकों की जानकारी
- B2B मीटिंग शेड्यूल
- डिजिटल एंट्री पास
- फ्लोर प्लान
- लाइव कार्यक्रम
जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे.
इसके अलावा Pre-Fair Directory भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदार और प्रदर्शक आयोजन शुरू होने से पहले ही संभावित व्यापारिक साझेदारों से संपर्क कर सकेंगे.
सत्तेनपल्ली बेडशीट्स. आंध्र प्रदेश की हस्तकरघा विरासत, जिसने देशभर में बनाई अलग पहचान
भारत की वैश्विक टेक्सटाइल पहचान को मिलेगी मजबूती
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का कहना है कि भारत टेक्स 2026 केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की टेक्सटाइल क्षमता, नवाचार, टिकाऊ उत्पादन और वैश्विक साझेदारी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक प्रमुख मंच है.
सरकार का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से भारत को वैश्विक टेक्सटाइल वैल्यू चेन में एक विश्वसनीय और प्रमुख भागीदार के रूप में और मजबूत बनाना है.
Source: Ministry of Textiles


