नई दिल्ली: मनोज मुंतशिर ने स्वीकार किया कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लिखना और रिलीज के समय उसका बचाव करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. वर्ष 2023 में रिलीज हुई बहुचर्चित और विवादित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. फिल्म के रिलीज के समय उसके बचाव में खड़े रहने वाले मनोज ने अब स्वीकार किया है कि यह फिल्म उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी और उन्हें इस बात का गहरा पछतावा है.
किसानों के लिए AI आधारित सेवाओं का विस्तार, डिजिटल कृषि मिशन को सरकार दे रही नई गति
पत्नी की सलाह न मानने का अफसोस
टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान मनोज मुंतशिर ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने उन्हें फिल्म को सार्वजनिक रूप से डिफेंड न करने की सलाह दी थी. मनोज ने बताया कि फिल्म के रिलीज होने से लगभग छह महीने पहले से ही मेकर्स और प्रोजेक्ट को ट्रोल किया जाने लगा था. उनकी पत्नी को अंदेशा था कि वे जनता के भारी गुस्से का शिकार हो सकते हैं. मनोज ने माना कि पत्नी की बात न मानकर उन्होंने गलती की, जिसका अफसोस उन्हें आज भी है. आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती है और फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती. जो भी हुआ फिल्म के आसपास, मुझे उसको लेकर शर्म है और मैं देश से माफी मांगता हूं.
‘भगवान राम और हनुमान के साथ नहीं कर पाया न्याय’
फिल्म के संवादों और पात्रों के चित्रण पर हुए विवाद को याद करते हुए मनोज ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इस विरोध को गंभीरता से नहीं लिया था और इसे समझने में उन्हें दो दिन का समय लगा. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि वे भगवान राम और भगवान हनुमान के चरित्रों के साथ न्याय नहीं कर पाए. अपने पुराने बयानों और संवादों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे आज उन बातों के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें खुद पर शर्म आती है कि आखिर उस समय वे क्या सोच रहे थे.
आयकर दिवस 2026: निर्मला सीतारमण ने दिया ‘5R’ मंत्र, करदाता सुविधा और टैक्स विवाद घटाने पर जोर
फिल्म ‘आदिपुरुष’: एक नजर में
निर्देशन: ओम राउत
बजट: लगभग ₹600 करोड़ (तत्कालीन सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक)
रिलीज की तारीख: 16 जून 2023
मुख्य स्टार कास्ट:
प्रभास (भगवान राम)
कृति सेनन (माता सीता)
सैफ अली खान (रावण)
सनी सिंह (लक्ष्मण)
देवदत्त नागे (भगवान हनुमान)
भारी विवादों और खराब विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की वजह से फ्लॉप रही इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹390 करोड़ का बिजनेस किया था.


