2026 Festival Calendar: साल 2026 का त्योहारों का मौसम अब धीरे-धीरे करीब आ रहा है. आने वाले दिनों में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे. ऐसे में अगर आप व्रत, पूजा और त्योहारों की तैयारियां पहले से करना चाहते हैं तो इन तारीखों को अभी से नोट कर लें.
यह भी पढ़ें- इंदौर में मेट्रो का पहला दिन रहा शानदार! 17.5 किमी का सफर 52 मिनट में, 6 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की सवारी
26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से होगी. इसका समापन 10 अक्टूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और अन्य धार्मिक कर्म करते हैं.
पितृ पक्ष की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
26 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध
27 सितंबर – प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर – द्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर – तृतीया श्राद्ध
30 सितंबर – चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध
1 अक्टूबर – षष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबर – सप्तमी श्राद्ध
3 अक्टूबर – अष्टमी श्राद्ध
4 अक्टूबर – नवमी श्राद्ध
5 अक्टूबर – दशमी श्राद्ध
6 अक्टूबर – एकादशी श्राद्ध
7 अक्टूबर – द्वादशी श्राद्ध
8 अक्टूबर – त्रयोदशी श्राद्ध
9 अक्टूबर – चतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्टूबर – सर्वपितृ श्राद्ध
11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि
पितृ पक्ष के समाप्त होने के अगले दिन से ही शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा. वर्ष 2026 में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी. 11 अक्टूबर को प्रतिपदा के दिन घटस्थापना होगी.
नवरात्रि की प्रमुख तिथियां 11 अक्टूबर को प्रतिपदा, 12 अक्टूबर को द्वितीया, 13 अक्टूबर को तृतीया, 14 अक्टूबर को चतुर्थी और 15 अक्टूबर को पंचमी रहेंगी. 16 अक्टूबर को षष्ठी और दुर्गा पूजा का प्रारंभ होगा. 17 अक्टूबर को महासप्तमी, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी और 19 अक्टूबर को महानवमी होगी. 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा.
29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ
सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रतों में शामिल करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. उपलब्ध पंचांग जानकारी के अनुसार चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे तक रहेगी. चतुर्थी तिथि का आरंभ इसी दिन रात 1:06 बजे से बताया गया है.
नवंबर में दिवाली की धूम
दिवाली से जुड़े पर्वों का सिलसिला नवंबर में शुरू होगा. अमर उजाला के प्रकाशित कैलेंडर के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस, 8 नवंबर को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली, 9 नवंबर को दीपावली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज मनाई जाएगी.
दिवाली के बाद छठ पूजा
दिवाली के कुछ दिन बाद छठ पूजा का पर्व आएगा. 2026 में छठ पूजा का चार दिवसीय आयोजन 13 नवंबर से 16 नवंबर तक बताया गया है. 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को लोहंडा और खरना, 15 नवंबर को छठ पूजा और संध्या अर्घ्य तथा 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण होगा.
यह भी पढ़ें- 2 अक्टूबर से शुरू हुई कहानी 2 अक्टूबर को होगी खत्म! Ajay Devgn ने किया ऐलान, कल रिलीज होगा ‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर
इस तरह सितंबर के अंत से शुरू होने वाला त्योहारों का सिलसिला नवंबर तक लगातार जारी रहेगा. पितृ पक्ष से लेकर नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ तक के इन पर्वों के लिए लोग धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ खरीदारी और अन्य तैयारियां भी पहले से शुरू कर सकते हैं.


