Bigg Boss 20: बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर शो में पुराने और यादगार पलों को फिर से दिखाया गया. इस खास सेगमेंट ने कंटेस्टेंट माहि विज को भावुक कर दिया. स्क्रीन पर जब दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बिग बॉस 13 के खास पल दिखाए गए तो माहि अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
यह भी पढ़ें- ‘पता नहीं G7 खुद को G7 क्यों कहता है…’, पुतिन का पश्चिमी देशों पर तीखा हमला; बोले- BRICS ने पीछे छोड़ा
सिद्धार्थ-शहनाज के पलों ने किया भावुक
बिग बॉस की दो दशक लंबी जर्नी को सेलिब्रेट करने के लिए शो में सीजन 1 से लेकर सीजन 19 तक के यादगार पलों का एक खास ऑडियो-विजुअल मोंटाज दिखाया गया. इसमें शो की चर्चित दोस्ती, प्यार, लड़ाई, दुश्मनी, हंसी, इमोशनल पल और विदाई के कई यादगार दृश्य शामिल थे.
इसी दौरान बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के कुछ खास पल स्क्रीन पर दिखाई दिए. वीडियो देखते ही माहि विज भावुक हो गईं और आंसू पोंछती नजर आईं. सिद्धार्थ के साथ माहि की करीबी दोस्ती रही थी, ऐसे में उनके लिए यह पल और भी ज्यादा भावुक करने वाला था.
बिग बॉस के सबसे यादगार कंटेस्टेंट में रहे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे. शो में उनकी पर्सनैलिटी, उनकी दोस्ती और खासकर शहनाज गिल के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.सिद्धार्थ और शहनाज की नोकझोंक, बातचीत, इमोशनल मोमेंट्स और एक-दूसरे का साथ फैंस के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि दोनों को ‘SidNaaz’ नाम दिया गया. वहीं शो में सिद्धार्थ की असीम रियाज के साथ प्रतिद्वंद्विता और रश्मि देसाई के साथ उनका उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा था.
सिद्धार्थ ने जीता था बिग बॉस 13
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि असीम रियाज फर्स्ट रनर-अप रहे थे. सिद्धार्थ का सितंबर 2021 में निधन हो गया था. उनके निधन के बाद भी बिग बॉस के इतिहास में उनकी जर्नी और शहनाज के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शक आज तक याद करते हैं.
बिग बॉस 20 में माहि विज की जर्नी
फिलहाल माहि विज बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं. इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और शो की थीम ‘Tatasthu’ रखी गई है. इसके तहत कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन होने की बात कही गई है.
यह भी पढ़ें- वाराणसी में बनेगी पहली गेटेड सिटी, VDA ने आनंद काशी योजना के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इस हफ्ते अमरपाली दुबे, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं. हालांकि इस हफ्ते किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन इनमें से किसी एक की एक लाइफलाइन खत्म हो जाएगी. Bigg Boss 20 को JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है.


