Varanasi News: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाराणसी के सनबीम स्कूल के विमर्श ऑडिटोरियम में मेरा युवा भारत (MY Bharat) की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में संस्थानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक युवाओं को Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 से जोड़ें.
यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: 10वीं पास से डिप्लोमा वालों तक के लिए मौका, इसरो में निकली भर्ती; 69 हजार तक सैलरी
युवाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर
बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही युवाओं को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ने की दिशा में संस्थानों की भूमिका पर चर्चा हुई.
मेरा भारत वाराणसी के उप निदेशक विकास सिंह ने प्रस्तुति के माध्यम से Viksit Bharat Young Leaders 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसमें Viksit Bharat Young Leaders Dialogue, Viksit Bharat Quiz, आगामी चयन प्रक्रिया और युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न ट्रैक के बारे में बताया गया.
15 से 29 साल के युवा दे सकते हैं Viksit Bharat Quiz
बैठक में Viksit Bharat Quiz 2027 में युवाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई. इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा हिस्सा ले सकते हैं. क्विज का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है. क्विज में कुल 20 सवाल होंगे और प्रतिभागियों को इन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा.
संस्थानों को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की अपील
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कार्यक्रम समन्वयक राहुल ने संस्थानों के प्रतिनिधियों को My Bharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, रेफरल कोड बनाने और युवाओं को My Bharat से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में PowerPoint प्रस्तुति के जरिए व्यावहारिक जानकारी दी.
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह ने संस्थानों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों और युवाओं तक VBYLD 2027 की जानकारी पहुंचाएं. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को Viksit Bharat Quiz में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की, ताकि वाराणसी के ज्यादा से ज्यादा युवा इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बन सकें.
ये हैं VBYLD 2027 के प्रमुख ट्रैक
बैठक में Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027 के प्रमुख ट्रैक की भी जानकारी दी गई. इनमें Viksit Bharat Challenge, Cultural Track, Design for Bharat, Hack for Social Cause, Youth Entrepreneurs Challenge, Youth Parliament शामिल हैं. संस्थानों से कहा गया कि वे इन सभी अवसरों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं तक पहुंचाएं और इच्छुक विद्यार्थियों एवं युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें.
यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद तेज, 52 गांवों के किसानों को राहत; 4 गुना मिलेगा मुआवजा
विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका
बैठक के अंत में मेरा युवा भारत, वाराणसी के उप निदेशक विकास सिंह ने अधिकारियों, संस्थानों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने जिले के युवाओं से VBYLD 2027 में अधिक से अधिक भागीदारी करने और विकसित भारत@2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.


