Mirzapur The Movie OTT Release: ‘मिर्जापुर’ की दुनिया एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई है. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने OTT पर दस्तक दे दी है. शुक्रवार को Amazon Prime Video ने फिल्म के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया. फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम हो रही है.
Prime Video ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, “भौकाल आ चुका है. #MirzapurTheMovieOnPrime, Watch Now.” इस खबर के सामने आते ही ‘मिर्जापुर’ के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.
फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दम
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के चर्चित किरदार और उनकी सत्ता की लड़ाई देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी सीजन 1 की टाइमलाइन में सेट एक अनकही कहानी को सामने लाती है. इसमें पुराने किरदारों की वापसी के साथ सत्ता, दुश्मनी और वर्चस्व की वही जंग देखने को मिलेगी, जिसके लिए ‘मिर्जापुर’ को जाना जाता है.
खास बात यह है कि OTT पर रिलीज हुई फिल्म में एक एक्सटेंडेड कट भी शामिल है. इसमें कुछ ऐसे सीन जोड़े गए हैं, जिन्हें दर्शकों ने पहले नहीं देखा था. यानी फैंस को मिर्जापुर की दुनिया में कुछ नया देखने का मौका मिलेगा.
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु समेत ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.
फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने प्रस्तुत किया है. इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं.
निर्देशक ने बताया फिल्म में क्या है खास
निर्देशक गुरमीत सिंह के मुताबिक, फिल्म के जरिए ‘मिर्जापुर’ की जानी-पहचानी दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई. उनका कहना है कि किरदारों को नए तरीके से दिखाने के साथ फ्रेंचाइजी की पहचान रही सख्ती और तीखेपन को बरकरार रखा गया है.
यह भी पढ़ें- GeM ने घटाया ट्रांजैक्शन शुल्क, MSME को सरकारी ऑर्डर पर मिलेगी बड़ी राहत
वहीं, निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ के किरदारों को दर्शकों से हमेशा खास प्यार मिला है. फिल्म को बड़े पर्दे पर लाना उनके लिए एक नया अनुभव था और अब OTT पर इसकी रिलीज से यह दुनिया और ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी.
यह भी पढ़ें- Mathura News: मथुरा-वृंदावन में 90 करोड़ से बनेंगी 3 सड़कें, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत


