Delhi News: दिल्ली में रविवार को बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है. राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया.
यह भी पढ़ें- गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर दिया जवाब, बोले- बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं
दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार को करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ. इसी दौरान सत्य निकेतन इलाके में इमारत अचानक गिर गई. बिल्डिंग के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया. दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की गई.
मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
इमारत गिरने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के उसके मलबे में दबे होने की आशंका है. हालांकि, हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. राहत दल मलबे को हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भी बड़ी भीड़ जमा हो गई. बचाव कार्य को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में 8 स्पेशल ट्रेनें, पंजाब से बिहार तक यात्रियों को राहत; यहां देखें टाइम टेबल
बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन
सत्य निकेतन में हादसा ऐसे समय हुआ जब दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. बारिश के बीच राहत और बचाव दल के सामने मलबा हटाने और लोगों की तलाश करने की चुनौती भी है.
फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. हादसे की वजह और इमारत की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी रेस्क्यू अभियान और जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.


