Negative Energy Removal Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और मानसिक अशांति आम हो गई है. कई लोग यह महसूस करते हैं कि उनके घर का माहौल भारी और नकारात्मक हो गया है. इस विषय पर कानपुर के पंडित दिनेश का कहना है कि घर की ऊर्जा का सीधा संबंध वहां रहने वाले लोगों की सोच, व्यवहार और दिनचर्या से होता है. उनके अनुसार कुछ आसान उपाय अपनाकर घर का वातावरण सकारात्मक बनाया जा सकता है.
नकारात्मक ऊर्जा क्या होती है
पंडित दिनेश बताते हैं कि नकारात्मक ऊर्जा कोई दिखाई देने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह एक अनुभव है. उनके अनुसार, ‘जहां बार-बार तनाव, झगड़े, चिंता या उदासी का माहौल रहता है, वहां नकारात्मकता बढ़ जाती है. इसे दूर करने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी है.’
कपूर के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत? जानिए आसान तरीके
साफ-सफाई सबसे पहला उपाय
घर की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है. वह कहते हैं, ‘गंदगी और अव्यवस्था न केवल बीमारियां बढ़ाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा करती हैं. घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना सकारात्मक ऊर्जा का पहला कदम है.’
कपूर और धूप का महत्व
कानपुर के पंडित दिनेश के अनुसार, कपूर और धूप का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है. वे बताते हैं, ‘सुबह और शाम कपूर जलाने से घर में सुगंध फैलती है और वातावरण हल्का महसूस होता है. धार्मिक दृष्टि से इसे नकारात्मकता दूर करने वाला माना जाता है.’
नमक से जुड़े उपाय
पंडित नमक को भी महत्वपूर्ण मानते हैं. उनका कहना है, ‘घर के कोनों में थोड़ा नमक रखना या पोछा लगाते समय पानी में नमक मिलाना लाभकारी होता है. इससे घर का माहौल बेहतर महसूस होता है.’
रोशनी और हवा का रखें ध्यान
पंडित दिनेश के अनुसार, घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा का आना बेहद जरूरी है. वे कहते हैं, ‘बंद और अंधेरे घरों में नकारात्मकता ज्यादा महसूस होती है. इसलिए खिड़कियां खोलकर रखें और धूप को घर में आने दें.’
पौधों का भी है महत्व
पंडित जी घर में पौधे लगाने की सलाह देते हैं. उनके अनुसार, ‘हरे-भरे पौधे वातावरण को ताजा बनाते हैं और मन को शांति देते हैं. तुलसी जैसे पौधे विशेष रूप से लाभकारी माने जाते हैं.’
पूजा-पाठ और ध्यान
धार्मिक दृष्टि से पंडित दिनेश पूजा-पाठ को जरूरी बताते हैं. सुबह-शाम पूजा और ध्यान करने से मन शांत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
परिवार का व्यवहार भी अहम
पंडित दिनेश का मानना है कि घर का माहौल सबसे ज्यादा लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है. अगर परिवार के सदस्य आपस में प्रेम और सम्मान से बात करें, तो नकारात्मकता अपने आप दूर हो जाती है.
नींबू-मिर्च लगाने का सही तरीका क्या है? कानपुर के पंडित दिनेश ने बताया
सुगंध का प्रभाव
खुशबू का भी घर के वातावरण पर असर पड़ता है. अगरबत्ती या धूप की सुगंध मन को शांत करती है और सकारात्मकता बढ़ाती है.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संतुलन
पंडित दिनेश आधुनिक जीवनशैली पर भी ध्यान दिलाते हैं. मोबाइल और टीवी का अधिक उपयोग मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. इसलिए इनका संतुलित उपयोग जरूरी है.


