Lucknow SCR Project: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ (SCR) विकसित किया जाएगा. राजधानी लखनऊ और आसपास के छह जिलों को मिलाकर बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर शासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को लोक भवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 बड़ी परियोजनाओं पर मंथन किया गया.
यूपीएससीआर के तहत लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को मिलाकर करीब 26 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का एकीकृत विकास किया जाएगा. इस दौरान एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना का प्रेजेंटेशन भी दिया.
गर्मी से राहत चाहिए? Rishikesh के पास मौजूद ये Waterfalls हैं Perfect Destination
कनेक्टिविटी होगी हाईटेक
योजना के तहत सबसे ज्यादा फोकस परिवहन और कनेक्टिविटी नेटवर्क को आधुनिक बनाने पर है. “राज्य राजधानी माला” के रूप में रीजनल रोड नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे छहों जिलों के बीच तेज और आसान आवागमन संभव होगा. सरकार का दावा है कि इससे गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचेंगी और बड़े शहरों की ओर पलायन भी कम होगा.
लॉजिस्टिक और फूड पार्क से बढ़ेगा निवेश
बैठक में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लॉजिस्टिक पार्क, फूड पार्क और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आधारित कॉरिडोर ओरिएंटेड डेवलपमेंट जैसी योजनाओं पर भी चर्चा हुई. इन परियोजनाओं से निवेश आकर्षित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है.
राजधानी में मेट्रो का बड़ा विस्तार, बनेंगे 10 नए कॉरिडोर
भविष्य की यातायात जरूरतों को देखते हुए सरकार ने लखनऊ में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) परियोजनाओं के लिए वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (AAR) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रस्तावित कॉरिडोरों की डीपीआर तैयार करे. करीब 150 किलोमीटर लंबे इन 10 नए कॉरिडोरों से एयरपोर्ट, आईआईएम, चारबाग, इंदिरा नगर, जानकीपुरम, मोहनलालगंज, बंथरा और बाराबंकी रोड जैसे क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा.
प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर
कल्ली पश्चिम से आईआईएम – 45 किमी
राजाजीपुरम से आईआईएम – 18.42 किमी
चारबाग से कल्ली पश्चिम – 13 किमी
इंदिरा नगर से सीजी सिटी – 7.7 किमी
इंदिरा नगर से अनोरा कला – 9.27 किमी
सीसीएस एयरपोर्ट से बंथरा – 11 किमी
मुंशीपुलिया से जानकीपुरम – 6.29 किमी
सीजी सिटी से एयरपोर्ट – 19.8 किमी
कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज – 6 किमी
अनोरा कला से बाराबंकी – 14 किमी
भारत को मिला Marine Defence Technology में बड़ा Boost
सरकार की योजना के मुताबिक इन सभी परियोजनाओं पर 2047 तक चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और राजधानी का सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और मजबूत बनेगा.
aa

