नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित पेपर लीक तथा धांधली को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों के कूदने से केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है. प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यातायात और मेट्रो सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
‘रामायण’ में यश के रावण ने जीता रणबीर कपूर का दिल, बोले- पर्दे पर किरदार को कर दिया जीवंत
राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के छात्र अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं और सरकार उन पर बल प्रयोग कर रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा/बर्खास्तगी, प्रभावित छात्रों और पीड़ित परिवारों को मुआवजा, तथा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज पुलिस केस वापस लेना.राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि जिस नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) के इशारे पर यह सब हुआ, उन्हें देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए.
संसद और सोशल मीडिया पर घेराबंदी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में बोलने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, दुकानें बंद करो, इंटरनेट बंद करो… बस एक चीज बंद नहीं कर पाए पेपर लीक.
सीजेपी और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा
शुक्रवार को विट्ठल पटेल हाउस में CJP के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा तथा जितेंद्र सिंह के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (जो फिलहाल टाइफाइड से पीड़ित हैं) और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. एनटीए (NTA) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के कदम पर सीजेपी का कहना है कि अंतिम जवाबदेही शिक्षा मंत्री की ही बनती है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, वार्ता में सुधारों से जुड़े 5 बिंदुओं पर चर्चा हुई है और सरकार में उच्च स्तर पर परामर्श के लिए समय मांगा गया है. वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वे छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें.
17 मेट्रो स्टेशन बंद, भारी पुलिस बल तैनात
आंदोलन के मद्देनजर केंद्रीय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. लगातार चौथे दिन राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट और जोर बाग समेत दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं. हालांकि, इंटरचेंज सुविधाएं चालू हैं. जंतर-मंतर के आसपास लगभग 10,000 प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी को देखते हुए 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. झड़पों में 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल हुए हैं, तथा 15 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं. दिल्ली पुलिस फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है. पुलिस का दावा है कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले 2,000 से अधिक संदिग्धों को चिन्हित किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार शाम 8 बजे ही शहर में शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
आंध्र प्रदेश से लेकर बंगाल तक विरोध
NEET पेपर लीक का मुद्दा अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा है .आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस और NSUI ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में विजयवाड़ा के धरना चौक पर भूख हड़ताल का ऐलान किया है. कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य
26 दिनों का अनशन समाप्त करने के बाद मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पुलिस का कड़ा पहरा है और उनसे मिलने वालों पर अनुचित पाबंदियां लगाई जा रही हैं.
आगे क्या?
शनिवार दोपहर सीजेपी प्रतिनिधियों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है. हालांकि, सीजेपी और विपक्षी दलों के अड़िग रुख को देखते हुए यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला नहीं होता है, तो आंदोलन के और तीव्र होने की आशंका है.


