Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. खासकर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! ATM, LPG, PAN कार्ड और बैंकिंग से जुड़े बदलाव सीधे डालेंगे असर
60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई को कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
30 और 31 मई को सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है.
कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इन दिनों मौसम अचानक खराब हो सकता है, इसलिए किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं गतिविधियां
पूर्वानुमान के अनुसार जून के पहले सप्ताह में भी राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. हालांकि सभी जिलों में एक समान प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
तापमान में गिरावट और हीटवेव से राहत की उम्मीद
आंधी और बारिश की गतिविधियों के असर से राजस्थान के तापमान में आगामी दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई से राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.
कानपुर में KDA की बड़ी कार्रवाई, 31 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह मौसम बदलाव राहत भरी खबर साबित हो सकता है. वहीं किसानों को भी तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.


