Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक बढ़ने वाला है.
अगले एक सप्ताह में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है. इसके चलते कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है.
गुरुग्राम से सिर्फ 30 KM दूर छिपी है ‘Mini Ladakh’ जैसी जगह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Panikot Lake
फलौदी रहा सबसे गर्म शहर
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान का फलौदी राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए और यहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, कोटा और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक या उसके आसपास दर्ज किया जा रहा है.
रात में भी नहीं मिल रही राहत
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं. रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने के कारण लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार गर्म हवाएं चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.
17 मई के लिए हीटवेव अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 17 मई को बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं श्रीगंगानगर, फलौदी, जैसलमेर और बीकानेर में भीषण गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.
18 मई को भी जारी रहेगा गर्मी का असर
18 मई को भी राजस्थान में गर्मी का असर तेज बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया है.
सिर्फ Detergent काफी नहीं? Laundry Experts क्यों डालते हैं Washing Machine में ये 2 Extra चीजें
वहीं श्रीगंगानगर, फलौदी, जैसलमेर और बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.
aa

