मुंबई: बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्टर का एक ऐसा लुक सामने आया, जिसने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया था. लेकिन अब खुद सलमान ने अपनी कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर कर फैंस से उनका हालचाल पूछा है, जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.
जब वायरल तस्वीरों ने उड़ाए होश
कुछ दिनों पहले सलमान खान को एक पब्लिक इवेंट में स्पॉट किया गया था, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इन तस्वीरों में स्क्रीन पर हमेशा चमकदार और एनर्जेटिक दिखने वाले सलमान का चेहरा काफी बदला हुआ नजर आ रहा था.
60 का आंकड़ा पार कर चुके सलमान के चेहरे पर उम्र का असर और झुर्रियां साफ दिखाई दे रही थीं, जिसे देखकर यूजर्स कयास लगाने लगे कि शायद एक्टर बीमार हैं. पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे और इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में गिने जाने वाले सलमान का यह रूप उनके फैंस को काफी परेशान कर रहा था.
सलमान ने खुद पूछा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’
फैंस की इस चिंता के बीच, सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी 5 नई तस्वीरें शेयर कर दी हैं. ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड वाइट (Black & White) हैं, जिनमें भाईजान हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी और सिर पर हैट (Hat) लगाए बेहद डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा कि आप लोगों की तबीयत कैसी है?
फैंस ने लुटाया प्यार
सलमान का यह पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की बाढ़ आ गई है. फैंस अपने चहेते स्टार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके इस अंदाज पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई हमारी तबीयत तो ठीक है, आप कैसे हो? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक हैं सर. एक अन्य फैन ने राहत की सांस लेते हुए लिखा कि भाई आपकी नई फोटोज ने तो डरा ही दिया था, अल्लाह आपको हमेशा सलामत रखे. वहीं एक डाई-हार्ड फैन ने लिखा कि तुम हो तो मूवीज हैं, तुम नहीं तो सिनेमा खत्म.
LPG-PNG की छुट्टी! अब एथेनॉल पर पकेगा खाना; सरकार ला रही है धांसू नीति
आने वाली फिल्में (Work Front)
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. फैंस को उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसके अलावा, सलमान साउथ के मेकर्स के साथ फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट लेडी सुपरस्टार नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.


