Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ रक्षाबंधन के आसपास लॉन्च कर सकती है.हालांकि, योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है.अब लाभार्थी महिलाओं को हर महीने खर्च के लिए केवल 1,000 रुपये ही मिलेंगे, जबकि 1,500 रुपये अनिवार्य रूप से रेकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा किए जाएंगे.
LPG-PNG की छुट्टी! अब एथेनॉल पर पकेगा खाना; सरकार ला रही है धांसू नीति
सरकार के मुताबिक, यह आरडी तीन साल के लॉक-इन पीरियड के साथ होगी.तीन साल पूरे होने पर जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज एक साथ महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं में बचत की आदत विकसित करना और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
इस योजना का नाम पहले महिला समृद्धि योजना था, जिसे अब बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया है.फिलहाल प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है.मंजूरी के बाद इसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा और अधिसूचना जारी होने के बाद योजना लागू होगी.इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है.
कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?
महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो.आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो.परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो.एक परिवार से केवल एक महिला को लाभ मिलेगा.यदि एक से अधिक महिलाएं पात्र हों, तो सबसे अधिक उम्र वाली महिला को प्राथमिकता मिलेगी.
कौन नहीं होगा पात्र?
- सरकारी कर्मचारी
- आयकरदाता (टैक्सपेयर)
- पेंशन पाने वाली महिलाएं
- चार पहिया वाहन की मालिक महिलाएं
- जिन परिवारों के किसी सदस्य पर आपराधिक रिकॉर्ड हो
शाही ईदगाह कमेटी को कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर का सुझाव पत्र, विवादित स्थल छोड़ने का किया आग्रह
योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, परिवार से जुड़े दस्तावेज और स्वयं घोषणा (सेल्फ डिक्लेरेशन) देना होगा.सरकार ने इस योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.अब सभी की नजर कैबिनेट की मंजूरी और योजना की आधिकारिक लॉन्चिंग पर टिकी है.


