UP Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 20 मई 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम बेहद खतरनाक बना रह सकता है.
मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और नोएडा समेत कई जिलों में सीवियर हीट वेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा रात में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहेगा, जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
पांच दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब लोगों को किस बात की सबसे ज्यादा चिंता?
पूर्वी यूपी और पूर्वांचल में भी नहीं मिलेगी राहत
पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम का मिजाज बेहद गर्म बना रहेगा. लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर जैसे जिलों में तेज लू चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिखाई दे रही है. लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं.
बुंदेलखंड और मध्य यूपी में तापमान पहुंच सकता है रिकॉर्ड स्तर पर
उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में शामिल है. आईएमडी के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है. पिछले दिनों बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया था और कल भी यहां हालात गंभीर बने रहने की आशंका है. वहीं मध्य उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल सकता है क्योंकि लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर होंगे.
बाजार वाला नहीं, घर का शुद्ध घी! दही से ऐसे बनाएं दानेदार और खुशबूदार देसी घी
सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी परिषदीय, सरकारी और निजी स्कूलों में 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे धूप में निकलने से बचें. शरीर में पानी की कमी न होने दें और बाहर जाते समय सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढककर रखें. ऐसा करने से सनस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है.
aa

