Weekly Rashifal 20 April to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान शुक्र अपनी ही राशि में स्थित रहेंगे, जबकि सूर्य उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे. साथ ही बुध और मंगल रेवती नक्षत्र में रहेंगे और सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इन ग्रहों की चाल से इस सप्ताह मालव्य राजयोग और मीन राशि में मंगल, बुध और शनि की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है. इन योगों का सकारात्मक प्रभाव वृषभ, सिंह, तुला समेत कई राशियों पर देखने को मिलेगा, जबकि मेष और मिथुन जैसी राशियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं 20 से 26 अप्रैल तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. मंगल और शनि की युति के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है. मानसिक तनाव भी बना रह सकता है, इसलिए धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें. अटका हुआ धन मिलने के योग हैं, जिससे राहत मिलेगी. बेवजह के मामलों से दूरी बनाकर रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. शुक्र के अपनी ही राशि में होने से आय के नए स्रोत बनेंगे और परेशानियां कम होंगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है. छात्रों के लिए समय शुभ है और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बुध, मंगल और शनि की युति के कारण कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और किसी पर अधिक भरोसा न करें. पारिवारिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें. मौसम के बदलाव से सेहत प्रभावित हो सकती है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर विवाद से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. छात्रों को नई उपलब्धि मिल सकती है. मित्रों के साथ आर्थिक लेन-देन से बचें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. सूर्य के मेष राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार और घरेलू मामलों पर ध्यान दें. सेहत में सुधार होगा. संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. मंगल और शनि की युति के कारण जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. अनावश्यक विवाद से बचें. घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं और माता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. छात्रों को आलस्य से बचना होगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा. शुक्र के अपनी राशि में होने से कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के नए अवसर मिलेंगे. बिजनेस में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे. सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. सप्ताह के अंत में सतर्क रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें.
धनु साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. शनि की ढैय्या के प्रभाव से काम में बाधाएं आ सकती हैं. मन में भ्रम बना रह सकता है और पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. संयमित व्यवहार रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
मकर राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.
School Timing Change: UP के इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक बदला स्कूल टाइम, नया टाइम टेबल लागू
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा. नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे. कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल 2026)
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. शनि की साढ़ेसाती के कारण काम में भागदौड़ अधिक रहेगी. सरकारी काम अटक सकते हैं. गलत तरीकों से धन कमाने से बचें. सिरदर्द और नींद की समस्या हो सकती है. सप्ताह के अंत में चिंता बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें.


