Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से दस्तक देनी शुरू कर दी है. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 9 से 11 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने और कुछ स्थानों पर लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है.
6 मार्च को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में 38.0°C रिकॉर्ड किया गया. पिलानी में 37.7°C, बाड़मेर और चूरू में 37.6°C तापमान दर्ज हुआ. वहीं वनस्थली में 37.2°C और फतेहपुर में 37.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.
बीकानेर में 36.9°C, लूणकरणसर में 36.8°C और दौसा में 36.6°C तापमान दर्ज हुआ. श्रीगंगानगर में 36.5°C, जोधपुर शहर में 36.3°C और राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.0°C रिकॉर्ड किया गया. नागौर और झुंझुनूं में 35.8°C, जबकि भीलवाड़ा और डूंगरपुर में 35.7°C तापमान रहा. डबोक में 35.6°C और करौली व प्रतापगढ़ में 35.5°C तापमान दर्ज हुआ.
इसके अलावा अजमेर और कोटा में 35.3°C, पाली और अंता (बारां) में 34.7°C तथा सीकर में 34.5°C तापमान दर्ज किया गया. जालौर में 34.4°C, अलवर में 34.2°C और संगरिया में 33.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. सिरोही में 31.5°C और पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में सबसे कम 28.9°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. दिन का तापमान 40°C के आसपास या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बन सकती है. इसके चलते लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.
हालांकि राहत की बात यह है कि मार्च के अंतिम दो सप्ताह में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होने की संभावना जताई जा रही है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और पारा सामान्य से नीचे भी दर्ज हो सकता है.
पीएम सूर्य घर योजना: घर पर सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, ऐप से तुरंत आवेदन करें
मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने वाला है, जबकि महीने के अंतिम हिस्से में बारिश के कारण मौसम कुछ राहत भरा रहने की उम्मीद है.


