Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है. खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों के लिए 10 मार्च को ऊष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.
नमो भारत स्टेशन पर हाई-टेक को-वर्किंग स्पेस शुरू
पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिणी जिलों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में 11 मार्च तक हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. वहीं झुंझुनूं जिले में 10 मार्च को गर्म हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय गर्मी काफी अधिक महसूस हो सकती है.
प्रदेश में 10 मार्च को कई शहरों में तापमान पहले ही काफी अधिक दर्ज किया गया है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा पिलानी में 310.5°C, वनस्थली में 310.2°C, चूरू में 310.1°C और जैसलमेर में 310.0°C तापमान दर्ज किया गया. फलोदी और बीकानेर दोनों स्थानों पर 38.6°C तापमान रहा, जबकि जोधपुर शहर में 38.4°C और दौसा में 38.3°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. कोटा और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 38.0°C दर्ज किया गया.
राजधानी जयपुर में 37.8°C तापमान रहा, वहीं लूणकरणसर और झुंझुनूं में भी 37.8°C तापमान दर्ज किया गया. जवाई डेम और डूंगरपुर में 37.4°C तापमान रहा, जबकि जालौर और करौली में 37.1°C दर्ज किया गया. पाली में 37.0°C, अंता बारां में 36.7°C और भीलवाड़ा में 36.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. डबोक में 36.5°C, अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर और सिरोही में 36.2°C तापमान दर्ज किया गया. अजमेर में 37.2°C, संगरिया में 33.10°C और माउंट आबू में 30.2°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
T20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे की कमाई सुन रह जाएंगे हैरान! करोड़ों के घर और महंगी कारें
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश के अन्य अधिकांश जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं.


