Viral Video: भारतीय पेयों की खुशबू, स्वाद और सेहतमंद गुण दुनियाभर के लोगों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं. मसाला चाय और मैंगो लस्सी जैसे पारंपरिक पेय पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. आज ये पेय स्टारबक्स जैसे बड़े ब्रांड्स से लेकर विदेशी शहरों के भारतीय रेस्तरां तक में आसानी से मिल जाते हैं.
खासतौर पर मसाला चाय को विदेशों में “exotic yet comforting” ड्रिंक के रूप में काफी पसंद किया जाता है. TasteAtlas जैसी वेबसाइट्स पर भी इसे दुनिया की सबसे पसंदीदा नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स में शामिल किया जा चुका है.
PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले बड़ा झटका! बिना इस चीज के नहीं मिलेंगे ₹2000, तुरंत करें ये काम
अब इसी सूची में एक और देसी पेय तेजी से चर्चा में आ गया है- गन्ने का रस. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें यूरोप की सड़कों पर गन्ने के रस का ठेला नजर आ रहा है. दिलचस्प बात यह है कि वहां के लोग इस देसी पेय का जमकर आनंद लेते दिख रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @prabhuvisha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यूरोप में गन्ने का रस देखकर वह खुद हैरान रह गईं, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि यह पेय मुख्य रूप से भारत या एशिया तक ही सीमित है. हालांकि, गन्ने का मूल स्रोत न्यू गिनी बताया जाता है, लेकिन आज यह दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत में व्यापक रूप से लोकप्रिय है.
भारत में गन्ने का रस एक बेहद आम, ताज़गी देने वाला और किफायती पेय है, जिसकी कीमत आमतौर पर 20 से 50 रुपये के बीच होती है. वहीं यूरोप में यही पेय 2 से 5 यूरो, यानी लगभग 200 से 500 रुपये में बिक रहा है. वीडियो में यह भी दिखाया गया कि वहां इसे अलग अंदाज में पेश किया जा रहा है. कुछ जगहों पर इसमें रम मिलाकर इसे कॉकटेल का रूप दिया जा रहा है, जो लोगों को नया और दिलचस्प अनुभव दे रहा है.
भारत में जहां गन्ने के रस को अदरक और नींबू के साथ पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, वहीं यूरोप में इसे मॉडर्न ट्विस्ट देकर पेश किया जा रहा है.
‘न्यू हाथरस’ बनेगा यूपी का नया विकास इंजन… यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान, खुलेगा रोजगार का सागर!
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने गर्व जताया तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक और भारतीय चीज विदेशों में “प्रीमियम” बन गई. वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि आने वाले समय में इसे यूरोप की खोज बताया जा सकता है.


