PM Kisan Yojana Update: देशभर के करोड़ों किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठा रहे हैं और अब सभी की नजर इसकी 23वीं किस्त पर टिकी हुई है. इसी बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
दरअसल, सरकार अब योजना के नियमों में बदलाव करते हुए Farmer ID Card को अनिवार्य बनाने की तैयारी में है. ऐसे में जिन किसानों के पास यह नया डिजिटल पहचान पत्र नहीं होगा, उनकी अगली ₹2000 की किस्त अटक सकती है.
‘न्यू हाथरस’ बनेगा यूपी का नया विकास इंजन… यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान, खुलेगा रोजगार का सागर!
सरकार का उद्देश्य इस कदम के जरिए यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे. साथ ही, तकनीक के इस्तेमाल से फर्जीवाड़े और बिचौलियों की भूमिका को पूरी तरह खत्म किया जा सके.
किसान आईडी कार्ड क्यों है जरूरी?
सरकार हर लाभार्थी किसान के लिए एक यूनिक डिजिटल पहचान तैयार कर रही है, जिसे Farmer ID Card कहा जा रहा है. यह कुछ हद तक आधार कार्ड की तरह काम करेगा, जिसमें किसान की जमीन, फसल और व्यक्तिगत जानकारी का पूरा डेटा सुरक्षित रहेगा.
इस डिजिटल सिस्टम के जरिए सरकार आसानी से ट्रैक कर पाएगी कि किस किसान को योजना का लाभ मिल रहा है और किसकी पात्रता संदिग्ध है. आने वाले समय में न सिर्फ पीएम किसान की 23वीं किस्त, बल्कि अन्य सरकारी सब्सिडी और योजनाएं भी इसी आईडी के आधार पर दी जा सकती हैं. यह पहल कृषि क्षेत्र को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इससे पात्र किसानों को बिना देरी के सीधे उनके बैंक खाते में पैसा मिल सकेगा.
घर बैठे ऐसे बनाएं Farmer ID Card
सरकार ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी इसे आसानी से पूरा कर सकें.
सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल या राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
इसके बाद अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
फिर आपके मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करें.
वेरिफिकेशन के बाद जमीन के दस्तावेज (खतौनी) और बैंक डिटेल्स अपडेट करें.
सारी जानकारी पूरी होने पर आपकी डिजिटल Farmer ID तैयार हो जाएगी.
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आती है, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह काम आसानी से करवा सकते हैं.
इन दो जरूरी अपडेट को न करें नजरअंदाज
सिर्फ Farmer ID Card बनवाना ही काफी नहीं है. 23वीं किस्त पाने के लिए आपको e-KYC और Land Seeding का स्टेटस भी जरूर चेक करना होगा. अक्सर देखा गया है कि इन तकनीकी कारणों की वजह से कई किसानों की किस्त अटक जाती है. आप पीएम किसान की वेबसाइट या ऐप के जरिए अपना e-KYC स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर यह पेंडिंग है, तो फेस वेरिफिकेशन या बायोमेट्रिक के जरिए इसे तुरंत पूरा करें.
वहीं, Land Seeding को वेरिफाई करने के लिए अपने पटवारी या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें, ताकि आपकी जमीन का रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट हो सके. अगर इन जरूरी प्रक्रियाओं को नजरअंदाज किया गया, तो आपकी अगली किस्त प्रभावित हो सकती है. इसलिए समय रहते अपना बेनेफिशियरी स्टेटस जरूर चेक करें और सभी जरूरी अपडेट पूरे कर लें.


