केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपनी 88वीं वर्षगांठ के अवसर पर MyGov के सहयोग से “Colours of Courage – Paint the Spirit of CRPF” राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू की है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के नागरिकों को कला के माध्यम से CRPF की सेवा, साहस, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर देना है.
प्रतियोगिता में छात्र, कलाकार, पेशेवर और आम नागरिक सहित सभी भारतीय भाग ले सकते हैं. सेवारत और सेवानिवृत्त CRPF कर्मियों के परिवार के सदस्य भी इसमें हिस्सा लेने के पात्र हैं.
NMDFC एजुकेशन लोन योजना: भारत में ₹20 लाख और विदेश में ₹30 लाख तक शिक्षा ऋण, जानें पूरी जानकारी
आवेदन की अंतिम तिथि
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 29 जून 2026 से हो चुकी है. इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे (IST) तक MyGov पोर्टल पर अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं.
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.
- प्रथम पुरस्कार – ₹30,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹20,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹15,000
- 37 मेरिट पुरस्कार – ₹5,000 प्रति विजेता
इन विषयों पर बना सकते हैं पेंटिंग
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर अपनी कलाकृति तैयार कर सकते हैं.
- CRPF. From Courage to Compassion
- CRPF. Towards a Naxal-Mukt Bharat
- CRPF. My Pride, My Protector
- Free, Fair and Peaceful Elections में CRPF की भूमिका
- CRPF. In Service of the Nation
इन विषयों के माध्यम से प्रतिभागी राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, मानवीय सेवा, लोकतंत्र की रक्षा, महिला कर्मियों की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में CRPF के योगदान को चित्रित कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है.
इनमें शामिल हैं.
- स्कूल के छात्र
- कॉलेज के छात्र
- कलाकार
- पेशेवर
- आम नागरिक
- सेवारत CRPF कर्मी
- CRPF कर्मियों के परिवार के सदस्य
AI से बनाई गई पेंटिंग स्वीकार नहीं होगी
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में केवल प्रतिभागी द्वारा स्वयं बनाई गई मौलिक पेंटिंग ही स्वीकार की जाएगी.
Artificial Intelligence (AI) से तैयार की गई या AI की सहायता से बड़े स्तर पर बनाई गई किसी भी कलाकृति को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य माना जाएगा. यदि किसी भी चरण में ऐसी प्रविष्टि पाई जाती है तो उसे तुरंत निरस्त किया जा सकता है.
किन बातों का रखना होगा ध्यान
प्रतियोगियों को अपनी प्रविष्टि के साथ पेंटिंग का शीर्षक और अधिकतम 100 शब्दों का संक्षिप्त विवरण भी देना होगा.
साथ ही पेंटिंग में किसी भी प्रकार की गोपनीय सुरक्षा जानकारी, संवेदनशील सैन्य स्थान, राजनीतिक संदेश, सांप्रदायिक सामग्री, हिंसक दृश्य या कॉपीराइट सामग्री का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए.
ऐसे होगा मूल्यांकन
प्रतियोगिता में प्रविष्टियों का मूल्यांकन कई मानकों पर किया जाएगा.
- विषय के अनुरूप प्रस्तुति
- रचनात्मकता और मौलिकता
- कलात्मक अभिव्यक्ति
- भावनात्मक प्रभाव
- प्रस्तुति की गुणवत्ता
बिजली बिल ऑनलाइन कैसे जमा करें? घर बैठे मिनटों में करें पेमेंट
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक प्रतिभागी MyGov पोर्टल पर लॉगिन करके “Colours of Courage – Paint the Spirit of CRPF” प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय पेंटिंग का शीर्षक और उसका संक्षिप्त विवरण भी अपलोड करना होगा.
Source: Ministry of Home Affairs


