प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं, विशेषकर जेन-जी (Gen Z) और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है. यह संदेश उनके पिछले वीडियो को मिली व्यापक प्रतिक्रिया के बाद सामने आया. बताया गया है कि प्रधानमंत्री का गुरुवार को साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो में शामिल हो गया.
दिल्ली सरकार की बेटी विवाह सहायता योजना: गरीब विधवाओं और अनाथ बेटियों को ₹30,000 की आर्थिक मदद
युवाओं को दिया धन्यवाद
नए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें लोगों से मिले प्यार, प्रतिक्रियाओं और सकारात्मक सुझावों से काफी खुशी मिली है.
उन्होंने कहा, “थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दीं और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद. आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. धन्यवाद दोस्तों.”
वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि उन सभी युवाओं का धन्यवाद जिन्होंने उनका वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
इंस्टाग्राम पर साझा किया नया वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. पोस्ट के कुछ ही समय बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं.
पिछले वीडियो को मिले 30.6 करोड़ से अधिक व्यूज
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं, छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था. खबर लिखे जाने तक उस वीडियो को 306 मिलियन (30.6 करोड़) से अधिक व्यूज मिल चुके थे.
वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय और सुझाव भी साझा किए, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने नया धन्यवाद संदेश जारी किया.
इंस्टाग्राम पर जुड़े 10 लाख नए फॉलोअर्स
रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े.
बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 100 मिलियन (10 करोड़) इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले राजनेता हैं.
24 घंटे के व्यूज को लेकर चर्चा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को पहले 24 घंटे में 306 मिलियन से अधिक व्यूज मिले. इसी संदर्भ में लोकप्रिय यूट्यूबर आईशोस्पीड (IShowSpeed) की फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के दौरान साझा की गई इंस्टाग्राम रील का भी उल्लेख किया गया है, जिसे पहले 24 घंटे में 300 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे.
Source: IANS


