उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिसों का निस्तारण किया जाए.
यह निर्देश विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया.
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, लगातार बारिश के बीच बाढ़ चौकियां अलर्ट पर
घर-घर जाकर करेंगे नोटिसों का निस्तारण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए बीएलओ उनके घर जाकर जारी नोटिसों का निस्तारण करेंगे.
इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है.
फार्म 6, 7 और 8 के आवेदनों का समय पर निस्तारण
समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को निर्देश दिए गए कि फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के तहत प्राप्त सभी आवेदनों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाना जरूरी है.
पांच से अधिक दावे या आपत्तियों की होगी जांच
डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि यदि दावे एवं आपत्तियों के चरण में कोई एक मतदाता पांच से अधिक मामलों में दावे या आपत्तियां प्रस्तुत करता है, तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) स्वयं नियमों के अनुसार जांच और सत्यापन की कार्रवाई करेंगे.
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए.
Meta के AI मॉडल ने परीक्षण के दौरान बाहरी सिस्टम तक बनाई पहुंच, AI सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
मंडल आयुक्तों को दिए निरीक्षण के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप को अपने-अपने मंडलों में जिलेवार निरीक्षण करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा और जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे हो सकें.


