नई दिल्ली, 17 अगस्त: BWF Badminton World Championships 2026 का आगाज आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा. भारत 17 साल के लंबे अंतराल के बाद बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है. इस बार भारतीय खिलाड़ियों की नजरें घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर शानदार प्रदर्शन करने पर रहेंगी.
भारत की ओर से पांचों स्पर्धाओं में दो-दो entries हैं. भारतीय दल की अगुवाई पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद जैसे खिलाड़ी करेंगे.
यूपी के लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का आगाज
17 साल बाद भारत में विश्व चैंपियनशिप
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की भारत में वापसी इस टूर्नामेंट को खास बना रही है. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
भारतीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका भी महत्वपूर्ण होगा. पांचों disciplines में भारत की दो-दो entries होने से देश को अलग-अलग categories में पदक की उम्मीद रहेगी.
पीवी सिंधु की नजर छठे विश्व चैंपियनशिप पदक पर
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु इस बार अपने छठे विश्व चैंपियनशिप पदक की तलाश में उतरेंगी. सिंधु को प्रतियोगिता में 9वीं वरीयता दी गई है.
उनका पहले दौर में मुकाबला आयरलैंड की सोफिया नोबल से होगा. टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत में सिंधु ने भारत में ओलंपिक की मेजबानी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का समर्थन किया.
सिंधु ने कहा कि भारत के पास जरूरी सुविधाएं हैं और इन्हें और बेहतर बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए. उन्होंने भारत में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी को भी खास पल बताया.
दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी An Se Young भी मैदान में
दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 और ओलंपिक चैंपियन An Se Young भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. उन्होंने पीवी सिंधु की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार खिलाड़ी बताया और कहा कि वह भारतीय शटलर का काफी सम्मान करती हैं.
An Se Young ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह हाल की चोट से उबर रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अच्छी तरह recovery कर पाएंगी और चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन कर सकेंगी.
इंडोनेशियाई जोड़ी को दिल्ली का स्टेडियम पसंद आया
पुरुष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की जोड़ी Fajar Alfian और Muhammad Shohibul Fikri पहली बार भारत में खेल रही है. दोनों खिलाड़ियों ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की परिस्थितियों को अनुकूल बताया.
जोड़ी के मुताबिक, स्टेडियम काफी बड़ा है और इंडोनेशिया में जिन स्टेडियमों में उन्होंने खेला है, उनकी तुलना में यहां काफी ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
Aaron Chia और Soh Wooi Yik ने भी की तारीफ
पुरुष युगल में चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया की जोड़ी Aaron Chia और Soh Wooi Yik ने भी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की playing conditions की तारीफ की.
मलेशियाई जोड़ी ने कहा कि यहां खेलने का माहौल सभी खिलाड़ियों के लिए अच्छा है.
यूपी के गाजियाबाद में नकली पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा
भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
घरेलू मैदान पर भारत के प्रमुख शटलरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी पर भी नजरें होंगी. वहीं आयुष शेट्टी, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी भारतीय चुनौती को मजबूत करेंगे.
17 साल बाद भारत में हो रही इस विश्व चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा. अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि भारतीय शटलर इस बड़े मंच पर कितनी दूर तक पहुंच पाते हैं.


