Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है.क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर ने रिलीज के महज दो दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई करते हुए 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद शनिवार को 52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 114 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें- यामी गौतम की मीडिया से खास अपील- ‘AI से मेरी तस्वीरों को बदलें या निखारें नहीं, ओरिजिनल फोटो ही इस्तेमाल करें’
शनिवार को शाम के शोज में बढ़ी कमाई
फिल्म को शनिवार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.खासकर शाम के शोज में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली.दो दिनों के मजबूत कलेक्शन के बाद ‘Drishyam 3’ अब 2026 के दूसरे सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड की ओर बढ़ रही है.फिलहाल इस मामले में ‘Dhurandhar 2’ सबसे आगे है.
विजय सलगांवकर की कहानी फिर पहुंची बड़े पर्दे पर
‘Drishyam’ फ्रेंचाइजी को पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के बीच मजबूत लोकप्रियता मिली है.‘Drishyam 3: The Conclusion’ में एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ती है.फिल्म की कहानी उस दौर के कई साल बाद की है, जब विजय कानून से बच निकलने में कामयाब रहा था.अब एक नई जांच शुरू होती है, जो एक बार फिर उसके
परिवार को मुश्किलों में डाल देती है.
फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं, जबकि तब्बू ने मीरा देशमुख की भूमिका दोहराई है.फिल्म में श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं.फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है.इसकी कहानी अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है.फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें- हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित और बेहतर बनाने पर मंथन करेगा MoRTH, गुजरात में 5-6 अक्टूबर को ‘चिंतन शिविर 2026’


