Entertainment News: मशहूर रैपर और सिंगर Badshah एक बार फिर अपने नए अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इस बार उन्होंने सुरों की मल्लिका Shreya Ghoshal के साथ मिलकर नया रोमांटिक ट्रैक ‘Mahiya’ रिलीज किया है. इस गाने में Badshah का खास अर्बन म्यूजिक स्टाइल और Shreya Ghoshal की जादुई आवाज का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है. वहीं, गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री Avneet Kaur अपनी अदाओं से चार चांद लगाती नजर आ रही हैं.
दो अलग म्यूजिक की दुनिया का खूबसूरत संगम
‘Mahiya’ को एक खास क्रिएटिव लाइन के साथ पेश किया गया है- ‘He is chaos, she is magic. This was never supposed to happen’. गाने की सबसे खास बात इसका रोमांटिक अंदाज और शानदार म्यूजिक अरेंजमेंट है. Badshah ने इस गाने को खुद कंपोज करने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक प्रोडक्शन की जिम्मेदारी हिटमेकर Hiten ने संभाली है.
आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पॉप म्यूजिक के बीच सरंगी की मधुर धुन इस गाने को एक अलग पहचान देती है. यह सरंगी सोलो गाने के इमोशन और रोमांस को और गहराई देता है.
Badshah के रोमांटिक अंदाज ने चौंकाया
गाने को लेकर Badshah ने कहा कि Shreya Ghoshal को दुनिया रोमांस की क्वीन के रूप में जानती है. दोनों के बीच Indian Idol के सेट पर भी शानदार तालमेल रहा है, लेकिन साथ में स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना बिल्कुल अलग अनुभव था.
उन्होंने बताया कि ‘Mahiya’ ऐसा गाना है, जो पहली बार सुनने के बाद भी लंबे समय तक दिल और दिमाग में बना रहता है. इसमें प्यार, इंतजार और जश्न की भावनाओं का खूबसूरत मेल है.
Shreya Ghoshal ने बताया कैसा रहा Badshah के साथ काम करने का अनुभव
Shreya Ghoshal ने कहा कि Badshah के साथ जज के तौर पर कई खूबसूरत पल साझा किए हैं, लेकिन साथ में गाना रिकॉर्ड करना काफी समय से बाकी था. उन्होंने ‘Mahiya’ में Badshah के नए और अलग म्यूजिक अंदाज की तारीफ की. उनके मुताबिक, यह ट्रैक गहरी भावनाओं और आधुनिक म्यूजिक अरेंजमेंट का शानदार मिश्रण है.
Avneet Kaur की अदाओं ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती
‘Mahiya’ के म्यूजिक वीडियो में Avneet Kaur नजर आ रही हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने लिए बेहद खास बताया. Avneet के मुताबिक, वह बचपन से Shreya Ghoshal के गाने सुनती आई हैं और Badshah के म्यूजिक को भी काफी पसंद करती हैं. ऐसे में दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.
गाने की कोरियोग्राफी Piyush और Shazia ने की है. Avneet ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने अपने काम से गाने की भावनाओं और खूबसूरती को पर्दे पर जीवंत कर दिया है.
यह भी पढ़ें- अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, कैबिनेट ने दी 2 साल के विस्तार को मंजूरी


