Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई राज्यों में दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा. हालांकि कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.
इटली पहुंचे PM मोदी, Giorgia Meloni ने किया गर्मजोशी से स्वागत
पहाड़ों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके असर से तेज अंधड़, बारिश और कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. कई जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है. इससे पहाड़ी इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है.
उत्तर भारत में बढ़ेगी लू की गतिविधियां
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में अगले कई दिनों तक गर्मी और लू का असर बना रहेगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तापमान लगातार बढ़ सकता है. हालांकि अगले 24 घंटे बाद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार के कुछ सीमावर्ती जिलों में धूल भरी आंधी, बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.
उत्तर प्रदेश में आग बरसा रही गर्मी
उत्तर प्रदेश इस समय भीषण तपिश झेल रहा है. बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां कई जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. बांदा देश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में भी तेज लू का असर बना हुआ है.
मौसम विभाग ने कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, गाजियाबाद, नोएडा, जौनपुर, मिर्जापुर और अन्य जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना कम है, लेकिन 23 मई के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है.
बिहार में गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है. कई जिलों में लू चल रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने पांच जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है.
पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधुबनी और सुपौल समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग परेशान
दिल्ली और एनसीआर में लगातार बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही है. बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राजधानी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
हालांकि 22 मई की रात से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग के अनुसार धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं राजधानी की हवा की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार हुआ है और एक्यूआई 180 दर्ज किया गया है.
हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप
हरियाणा और पंजाब में भी भीषण गर्मी जारी है. कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और रेवाड़ी जैसे इलाकों में लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है.
स्काईमेट के अनुसार 22 मई के बाद कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. बादल छाने, तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि फिलहाल अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
JEE Advanced 2026 के बाद छात्रों की बढ़ी धड़कनें, आखिर कितने नंबर पर मिल सकता है IIT?
राजस्थान में लू और धूल भरी हवाओं का दौर
राजस्थान के अधिकांश जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान और सीमावर्ती इलाकों में रात के समय भी गर्म हवाएं चल सकती हैं.
चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में अगले तीन से चार दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि 22 मई की रात से गंगानगर, हनुमानगढ़ और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी के संकेत मिले हैं.
उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है. हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भी गर्मी बढ़ी हुई है.
मौसम विभाग ने 21 मई की रात से चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.
हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है. शिमला, कांगड़ा, चंबा और सोलन में हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है. 22 और 23 मई को कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. वहीं 25 मई को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज
दक्षिण भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार कई तटीय इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल और तमिलनाडु पूर्वोत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ प्री-मानसूनके कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं मुंबई और गोवा में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं.
पूर्वोत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ प्री-मानसून
असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में एक बार फिर प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं. चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से इन राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है.
लखनऊ में सजा राजनीतिक मंच, अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर दिए बड़े संकेत
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने नीलगिरि, थेनी, कोयंबटूर, इरोड और डिंडीगुल में भारी बारिश की संभावना जताई है. चेन्नई के कई इलाकों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है.
पुडुचेरी के कई क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा.
aa

