Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार के भूतल में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 31वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के उपरांत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में दीक्षांत समारोह से जुड़ी विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने प्रतिभाग किया.
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीक्षांत समारोह के सकुशल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी समितियों के समन्वय व परिश्रम की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने दीक्षांत समारोह से संबंधित वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.
समीक्षा बैठक के मुख्य दिशा-निर्देश के क्रम
बिलों का तत्काल निस्तारण के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान कराए गए सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित बिलों को अविलंब वित्त विभाग में प्रस्तुत कर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो. परिसर में पौधारोपण के लिए मंगाए गए और रखे हुए सभी पौधों को निर्धारित स्थलों पर शीघ्र रोपित किया जाए. पर्यावरण संरक्षण विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है.
कुलपति ने क्या कहा?
आईटी परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और पुख्ता बनाने के उद्देश्य से आईटी परिसर में आवश्यकतानुसार उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे तत्काल स्थापित किए जाएं. कुलपति ने कहा कि 31वें दीक्षांत समारोह का गरिमामयी और सफल आयोजन सभी शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. अब हमारा दायित्व है कि आयोजन से जुड़े समस्त वित्तीय दायित्वों एवं बिलों का पारदर्शी व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर को हरित और सुरक्षित बनाना हमारी निरंतर प्राथमिकता है.
Yuva Sangam Phase 7: रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
कौन-कौन मौजूद रहा?
परिसर में रखे पौधों का तत्काल रोपण कराया जाए और आईटी परिसर की निगरानी व सुरक्षा के लिए शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. सभी संबंधित अधिकारी दिए गए निर्देशों का समय सीमा के भीतर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभिन्न समितियों के संयोजक तथा सह-संयोजक उपस्थित रहे.


