AI Content Rules 2026 on Social Media: सरकार ने सोशल मीडिया पर AI से बने कंटेंट को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं. अब जो भी फोटो, वीडियो या ऑडियो AI टूल्स से तैयार होगा, उस पर स्पष्ट लेबल दिखाना जरूरी होगा. कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 20 फरवरी तक की डेडलाइन दी गई है.
प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि यूज़र सच बता रहा है या नहीं कि कंटेंट AI से बनाया गया है. इसके अलावा, भ्रामक या गैरकानूनी AI कंटेंट को तीन घंटे के भीतर हटाने का नियम भी लागू किया गया है. इसका मतलब है कि डीपफेक और फेक वीडियो पर अब कोई ढील नहीं होगी. ये नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होंगे.
18 नहीं, 16 साल में लाइसेंस! क्या बदलने वाला है नियम? जानें यूपी सरकार का बड़ा प्लान
सोशल मीडिया कंपनियों के लिए चुनौती
इन नियमों के लागू होने के बाद इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा. अब तक AI कंटेंट अक्सर बिना पहचान के फैलता रहा और कई बार यूज़र को पता भी नहीं चलता था कि वीडियो या फोटो असली है या मशीन से बनाया गया है.
अब अपलोड के समय ही यह जानकारी लेनी होगी कि वीडियो में कितना AI इस्तेमाल हुआ है. सिर्फ यूज़र की जानकारी पर भरोसा नहीं चलेगा. प्लेटफॉर्म्स को टेक्निकल तरीके से भी यह जांच करनी होगी.
साथ ही हाई क्वालिटी डीपफेक आज इतनी असली लगती हैं कि सिस्टम भी कभी-कभी कन्फ्यूज़ हो जाता है. तीन घंटे में कंटेंट हटाने की डेडलाइन भी बहुत टाइट है. इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर हर केस में इतनी तेजी से एक्शन लेना आसान नहीं होगा.
AI कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नई मुश्किलें
नए नियमों का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो AI से रील्स, फेसस्वैप वीडियो, फेक वॉइस या जनरेटेड क्लिप्स बनाकर ग्रो कर रहे थे. अब हर कंटेंट पर AI का लेबल दिखेगा. इसका मतलब है कि जो लोग जानबूझकर रियल जैसा दिखाकर वीडियो वायरल करते थे, उनकी ट्रिक पकड़ी जाएगी. अगर कोई कंटेंट क्रिएटर नोटिस के बावजूद नियम की अनदेखी करता है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उन्हें हमेशा के लिए बैन कर सकती हैं. सरकार ने स्पष्ट हिदायत दी है.
क्रिएटर्स को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी असली इंसान का चेहरा या आवाज बिना अनुमति के इस्तेमाल न करें. आज का मजाक या ट्रेंड कल कानूनी परेशानी में बदल सकता है. अगर प्लेटफॉर्म को लगे कि AI कंटेंट छुपाया गया है, तो स्ट्राइक या अकाउंट बैन का जोखिम रहेगा. इसका मतलब है कि AI से कंटेंट बनाना अब सिर्फ क्रिएटिविटी का काम नहीं रहेगा, बल्कि जिम्मेदारी भी जरूरी होगी.
यूज़र के अनुभव में बदलाव
नए नियम यूज़र की आदतों को भी प्रभावित करेंगे. अब फीड में दिखने वाले वीडियो या फोटो पर लेबल देखना पड़ेगा. अगर कंटेंट पर AI लिखा होगा, तो यह समझना होगा कि यह असली घटना या व्यक्ति का वीडियो नहीं है.
इससे लोग थोड़ा सोच-समझकर शेयर करेंगे. अभी तक कई लोग डीपफेक को सच मानकर शेयर कर देते थे. हालांकि, एक खतरा यह भी है कि अगर हर दूसरी पोस्ट पर AI टैग दिखे, तो लोग इसे इग्नोर करना शुरू कर सकते हैं. तब लेबल का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बिजनेस पर असर
यह बदलाव सिर्फ टेक्निकल नहीं है, बल्कि बिजनेस को भी प्रभावित करेगा. AI कंटेंट आज सोशल मीडिया की ग्रोथ का बड़ा हिस्सा है, खासकर रील्स और शॉर्ट्स में.
अब अगर हर AI कंटेंट पर सख्त लेबल और चेकिंग होगी, तो यूज़र एंगेजमेंट में बदलाव आ सकता है. कुछ यूज़र AI कंटेंट से दूरी बना सकते हैं. वहीं ब्रांड्स और एडवर्टाइज़र ज्यादा सेफ महसूस करेंगे क्योंकि फेक और भ्रामक कंटेंट पर नियंत्रण बढ़ जाएगा. प्लेटफॉर्म्स को ग्रोथ और रेगुलेशन के बीच संतुलन बनाना होगा.
प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी लेनी होगी
आने वाले समय में सोशल मीडिया पर ‘कुछ भी चलेगा’ वाला माहौल खत्म होगा. डीपफेक, फेक डॉक्यूमेंट और बिना सहमति वाली तस्वीरों पर पहले जैसी ढील नहीं मिलेगी. सरकार ने साफ किया है कि प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी लेनी होगी. इसका मतलब है ज्यादा मॉडरेशन टीम, बेहतर टेक्नोलॉजी और भारत के हिसाब से अलग सिस्टम.
नए AI कंटेंट नियम सोशल मीडिया को ज्यादा जिम्मेदार बनाने की कोशिश हैं. शुरुआत में टेक्निकल दिक्कतें आएंगी और गलतियां होंगी. लेकिन लंबे समय में सोशल मीडिया का माहौल बदलेगा. कंटेंट बनाना अब सिर्फ क्रिएटिविटी का खेल नहीं रहेगा, इसमें जवाबदेही भी जुड़ जाएगी.
Fridge Tips: फ्रिज के ऊपर रख दी ये चीजें तो जल्दी खराब हो जाएगा, रिपेयर में खर्च होंगे हजारों
AI डिटेक्शन सिस्टम भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं
सरकार ने डेडलाइन दे दी है, लेकिन टेक्निकल रूप से इसे तुरंत लागू करना आसान नहीं होगा क्योंकि लेबल वाले वीडियो को डाउनलोड करके फिर से अपलोड किया जा सकता है. AI डिटेक्शन सिस्टम भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं हैं और कई बार असली को नकली और नकली को असली समझने में गलती कर सकते हैं.


