नई दिल्ली, 28 जून 2026. यदि आपको लेखन में रुचि है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अपने विचार साझा करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने MyGov के सहयोग से “Role of AI in Building a Viksit Bharat by 2047” विषय पर राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता शुरू की है.
यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की भूमिका पर सोचने और अपने विचार रखने के लिए प्रेरित करना है.
GI टैग वाले रीवा सुंदरजा आम ने UAE में बनाई पहचान, APEDA ने कराया पहला व्यावसायिक निर्यात
किस विषय पर लिखना होगा निबंध?
प्रतियोगिता का विषय है:
“Role of AI in Building a Viksit Bharat by 2047”
प्रतिभागियों को यह बताना होगा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में AI किस प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, उद्योग, प्रशासन और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
कौन कर सकता है भागीदारी?
इस प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेज़ी में निबंध लिख सकते हैं.
मुख्य नियम इस प्रकार हैं-
- शब्द सीमा: 500 से 600 शब्द
- भाषा: हिंदी या अंग्रेज़ी
- विषय: AI की भूमिका और विकसित भारत 2047
प्रतियोगिता MyGov और MyBharat दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ आयोजित की जा रही है. हालांकि प्रतिभागी को केवल एक प्लेटफॉर्म पर ही आवेदन करना होगा.
क्या मिलेंगे पुरस्कार?
रक्षा मंत्रालय ने प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए हैं.
- शीर्ष 3 विजेताओं को ₹15,000-₹15,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
- शीर्ष 200 प्रतिभागियों को एक साथी (पति/पत्नी, अभिभावक या अन्य रिश्तेदार) के साथ 15 अगस्त 2026 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए ई-आमंत्रण (e-Invitation) मिलेगा.
आवेदन की अंतिम तिथि
प्रतियोगिता 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 (रात 11:45 बजे) निर्धारित की गई है.
इच्छुक प्रतिभागी समय सीमा के भीतर अपना निबंध ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
AI और विकसित भारत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल
रक्षा मंत्रालय का उद्देश्य इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं और नागरिकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही यह समझ विकसित करना भी है कि आने वाले वर्षों में AI भारत की अर्थव्यवस्था, रक्षा, तकनीक, नवाचार और सुशासन को किस प्रकार नई दिशा दे सकता है.
सरकार का मानना है कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में उभरती तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और यह प्रतियोगिता उसी दिशा में एक रचनात्मक पहल है.
Source: Ministry of Defence, MyGov.


