मुंबई: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. रिलीज के पहले दिन से ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि, कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म लगातार आगे चल रही है. एडवांस बुकिंग में भी ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बनाई थी. अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि चौथे दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की और अब तक उनका कुल कलेक्शन कितना पहुंच गया है.
इमरान हाशमी के सबसे दर्दभरे गाने लिखने वाला कौन? ‘आवारापन’ के गीतकार का नाम जानकर चौंक जाएंगे
चौथे दिन ‘आवारापन 2’ ने कमाए करीब 11 करोड़
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने चौथे दिन करीब 10.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘आवारापन 2’ ने चार दिनों में करीब 130.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर मंगलवार को भी इसकी कमाई सोमवार के आसपास रहती है, तो यह भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
‘बंटवारा 1947’ की कमाई 30 करोड़ के करीब
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई ‘आवारापन 2’ के मुकाबले काफी धीमी है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का भारत में अब तक का नेट कलेक्शन करीब 28.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 40.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ऐसे में 100 करोड़ रुपये के क्लब तक पहुंचने के लिए सनी देओल की फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना होगा.
क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी और स्टारकास्ट?
‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा पुरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयकांत कोहली और अतुल कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं. ‘आवारापन 2’, 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है.
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल का अलग अंदाज
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला जाता है. वहां उसे एक ऐसे घर में रहना पड़ता है, जहां पहले से एक हिंदू महिला मौजूद है. इसके बाद कहानी उस महिला को बचाने के संघर्ष के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है.
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा अली फजल, अभिमन्यु सिंह और कनिका कपूर भी नजर आ रहे हैं.
पिता की वृद्धाश्रम में मौत, बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार; 13वीं में भी नहीं पहुंचीं
26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ से होगी बड़ी टक्कर
फिलहाल ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती नहीं है. लेकिन 26 अगस्त के बाद समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि इस दिन यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.


