Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही असर दिखाना शुरू कर दिया है. जयपुर मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी 2026 को भी प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. अगले एक सप्ताह तक बारिश की व्यापक गतिविधियों की संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के मध्य से पहले किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार नहीं हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है.
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 24 फरवरी को आंशिक बादल देखे गए, लेकिन कहीं भी व्यापक वर्षा दर्ज नहीं हुई. 25 फरवरी को भी अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने की संभावना है.
इस एक गलती से नाराज़ हो जाते हैं ग्रह, मेहनत के बाद भी नहीं मिलती सफलता
प्रदेश में इस समय लगभग सभी स्थानों पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. 24 फरवरी को श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ, जबकि पिलानी में 5.7 डिग्री और बाड़मेर में 5.5 डिग्री अधिक रहा. इसके अलावा जैसलमेर और फलोदी में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में 4.4 डिग्री तथा जोधपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया.
यदि अधिकतम तापमान की बात करें तो 24 फरवरी को बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जोधपुर में 33.9 डिग्री, जालौर और फलोदी में 33.8 डिग्री, जैसलमेर में 33.5 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पाली में 33.7 डिग्री, जवाई डैम (पाली) में 33.2 डिग्री, बीकानेर में 32.6 डिग्री, डूंगरपुर में 32.4 डिग्री, चूरू में 32.2 डिग्री, लूणकरणसर में 32.1 डिग्री और फतेहपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
होली पर घर लौटने वालों के लिए राहत, यूपी में 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
Weatherman Rajasthan का मानना है कि आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखने को मिल सकता है. चूंकि फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, इसलिए बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी और दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है. लोगों को तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


