UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) ने राज्य के कई हिस्सों में ‘ऊष्ण लहर’ यानी लू (Heatwave) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा दर्ज किया जा सकता है. तेज धूप के साथ चल रही पछुआ हवाओं ने थपेड़ों का रूप ले लिया है, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं.
इन 23 से अधिक जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के दो दर्जन के करीब जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में लू का सबसे घातक असर देखने को मिलेगा. विभाग ने इसके लिए बकायदा ‘येलो अलर्ट’ जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है.
गुरुग्राम से सिर्फ 30 KM दूर छिपी है ‘Mini Ladakh’ जैसी जगह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Panikot Lake
हाई अलर्ट वाले मुख्य जिले:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर और जौनपुर.
मध्य और पश्चिमी यूपी के प्रभावित क्षेत्र:
कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और इनके सटीक सीमावर्ती इलाके.
दोपहर 12 से 4 बजे तक ‘कर्फ्यू’ जैसी स्थिति, प्रशासन सख्त
मौसम वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इन चिह्नित जिलों में दोपहर के समय सूर्य की सीधी किरणें और बढ़ता पारा सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्म हवाओं की रफ्तार तेज होने के कारण हीट स्ट्रोक (लू लगना) और डिहाइड्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ गया है.
बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी काम न होने पर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच घरों या सुरक्षित छायादार स्थानों से बाहर न निकलें.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
चिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी जानलेवा साबित हो सकती है. लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उपाय अपनाने की सलाह दी है कि बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें. खाली पेट घर से बाहर न जाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस (ORS) का घोल, छाछ या नींबू पानी का सेवन करते रहें. चक्कर आने, उल्टी होने या तेज सिरदर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.
सिर्फ Detergent काफी नहीं? Laundry Experts क्यों डालते हैं Washing Machine में ये 2 Extra चीजें
फिलहाल, समूचा उत्तर प्रदेश भीषण तपिश की चपेट में है और आने वाले चौबीस घंटों में गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे होने की पूरी आशंका बनी हुई है.
aa

