स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नागरिकों से विशेष अभियान में भाग लेने की अपील की है. मंत्रालय ने लोगों से ‘वन्दे मातरम्’ गाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर भेजने का आमंत्रण दिया है. चयनित वीडियो मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जाएंगे.
मंत्रालय का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ना है.
बिहार कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेजों के संचालन को मंजूरी
मंत्रालय ने आमंत्रित की वीडियो प्रविष्टियां
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नागरिकों से अपनी आवाज को भारत के सम्मान का स्वर बनाने की अपील करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ गाकर वीडियो भेजने का अनुरोध किया है. मंत्रालय के अनुसार, चयनित प्रविष्टियों को उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा.
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
प्रतिभागियों के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. वीडियो पोर्ट्रेट (Vertical) मोड में रिकॉर्ड किया जाना चाहिए. साथ ही स्पष्ट ऑडियो और पर्याप्त रोशनी का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.
मंत्रालय ने बताया कि एकल और समूह, दोनों प्रकार की प्रस्तुतियां स्वीकार की जाएंगी.
स्तन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, वैज्ञानिकों ने विकसित किया प्रकाश-सक्रिय नैनोरोबोट
10 अगस्त तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां
इच्छुक प्रतिभागी अपनी वीडियो प्रविष्टि inbministry@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है.


