Silver Pair of Nag-Nagin Buried in Foundation: घर बनाना हर व्यक्ति का सपना होता है. कुछ लोग कम उम्र में ही मेहनत और लगन से अपना आशियाना तैयार कर लेते हैं, जबकि कुछ लोगों का यह सपना जीवन के बाद के पड़ाव में पूरा होता है. जब भी कोई व्यक्ति घर बनवाता है, तो वह वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखता है, क्योंकि घर से परिवार की सुख-समृद्धि और भविष्य की खुशियां जुड़ी होती हैं. मान्यता है कि सही वास्तु से जीवन में सकारात्मकता और करियर में तरक्की मिलती है. वास्तु नियमों के अनुसार, घर की नींव रखते समय चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा और कलश स्थापित करना शुभ माना जाता है.
हालांकि इसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं है लेकिन जिन लोगों को पता भी है, उन्हें इसके पीछे का कारण नहीं पता है. ऐसे में आज आपको बताएंगे कि नया मकान या घर बनवाते समय आखिर इसकी नींव में क्यों नाग-नागिन का जोड़ा रखा जाता है.
ये संकेत बताते हैं कि लग चुकी है बुरी नजर, समय रहते हो जाएं सचेत
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए घर की नींव रखते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि नींव निर्माण के दौरान विधि-विधान से पूजा की जाए और उसमें नाग-नागिन का जोड़ा तथा कलश स्थापित किया जाए, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. श्रीमद्भागवत महापुराण के पांचवें स्कंध में भी इसका उल्लेख मिलता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धरती के नीचे पाताल लोक स्थित है, जिसके स्वामी शेषनाग हैं. कहा जाता है कि जो लोग अपने घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा रखते हैं, उनके घर और संपत्ति की रक्षा स्वयं शेषनाग करते हैं.
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि नींव में नाग-नागिन का जोड़ा रखने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है. इससे परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. साथ ही, इसे नाग दोष और नजर दोष से मुक्ति दिलाने वाला भी माना जाता है.
मान्यता यह भी है कि यदि किसी पुराने भवन या स्थान पर नया घर बनाया जा रहा हो, तो नींव में नाग-नागिन का जोड़ा रखने से उस स्थान की पुरानी नकारात्मक ऊर्जा और स्मृतियों का प्रभाव समाप्त हो जाता है. इसे नए आरंभ और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है.
क्या फल देता है ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप, जानें फायदे
कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है. ऐसे में जरूरी नहीं की चांदी के ही नाग नागिन रखे जाएं पीतल के नाग-नागिन रखने से भी सामान फायदा ही देखने को मिलता है.
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं-परंपराओं के अनुसार हैं. Readmeloud इनकी पुष्टि नहीं करता है.


