How to Disable Adult Videos on Instagram: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो. खासकर इंस्टाग्राम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई घंटों तक रील्स देखना पसंद करता है. लेकिन कई बार इंस्टाग्राम पर अचानक ऐसे वीडियो और फोटोज सामने आ जाते हैं, जिन्हें परिवार या बच्चों के सामने देखना असहज महसूस करा सकता है.
ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि आखिर इस तरह के एडल्ट या अनचाहे कंटेंट को कैसे रोका जाए. सिर्फ रिपोर्ट करने से हमेशा समाधान नहीं मिलता. हालांकि, इंस्टाग्राम में कुछ ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप काफी हद तक इस तरह के कंटेंट से बच सकते हैं.
कहीं कोई और भी तो नहीं पढ़ रहा आपकी WhatsApp चैट, ऐसे चुटकियों में चलेगा पता
इंस्टाग्राम की सेटिंग्स बदलकर करें कंटेंट कंट्रोल
अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बार-बार अनचाही रील्स या पोस्ट दिखाई देती हैं, तो आपको ऐप की कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलनी चाहिए. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
अब नीचे दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाली तीन लाइनों (Menu) पर क्लिक करें. यहां आपको कई सेटिंग्स दिखाई देंगी. थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Suggested Content’ का विकल्प मिलेगा. इस पर टैप करें.
‘Snooze Suggested Posts’ फीचर का करें इस्तेमाल
Suggested Content सेक्शन में जाने के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे. इनमें सबसे नीचे ‘Snooze Suggested Posts in Feed’ का ऑप्शन मिलेगा. इस फीचर को ऑन कर दें. यह सेटिंग एक्टिव करने के बाद इंस्टाग्राम कुछ समय तक आपके फीड में कम सुझाव वाले पोस्ट दिखाएगा. इससे अनचाहे कंटेंट आने की संभावना काफी कम हो जाती है.
सेंसिटिव कंटेंट को करें लिमिट
इसी सेक्शन में ‘Sensitive Content’ का ऑप्शन भी मौजूद होता है. इस पर क्लिक करने के बाद आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे. यहां ‘Less’ विकल्प को चुनें. इस सेटिंग के जरिए इंस्टाग्राम आपके अकाउंट पर संवेदनशील या एडल्ट कंटेंट की मात्रा को सीमित कर देता है. इसके बाद आपकी फीड और रील्स में साफ-सुथरा कंटेंट ज्यादा दिखाई देने लगता है.
अनचाहे रील्स पर दें सही फीडबैक
कई बार सेटिंग्स बदलने के बाद भी कुछ ऐसी रील्स सामने आ सकती हैं जिन्हें आप पसंद नहीं करते. ऐसे में इंस्टाग्राम आपको यह विकल्प देता है कि आप बता सकें कि आप ऐसा कंटेंट देखना चाहते हैं या नहीं.
जब भी कोई अनचाही रील दिखाई दे, तो उसमें दिए गए ‘Not Interested’ जैसे विकल्प पर क्लिक करें. इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम समझ जाता है कि आपको ऐसा कंटेंट पसंद नहीं है और भविष्य में वह इस तरह की रील्स कम दिखाता है.
कहीं आपकी Selfie ही न बना दे कंगाल, न हों साइबर फ्रॉड का शिकार, ऐसे करें बचाव
इंस्टाग्राम पर रीड रिसिप्ट्स भी कर सकते हैं बंद
कुछ लोग यह भी नहीं चाहते कि सामने वाले को पता चले कि उनका मैसेज पढ़ लिया गया है. इंस्टाग्राम में इसके लिए भी खास सेटिंग दी गई है. रीड रिसिप्ट बंद करने के लिए इंस्टाग्राम की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद ‘Messages and Story Replies’ सेक्शन खोलें. यहां ‘Show Read Receipts’ का विकल्प दिखाई देगा. इसे बंद कर दें.
इसके बाद कोई भी व्यक्ति यह नहीं जान पाएगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ा है या नहीं.


