सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा. इस बीच सलमान खान ने इस टकराव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरी फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करना चाहते थे. सलमान ने यह भी बताया कि उन्हें ‘ईठा’ की रिलीज डेट की जानकारी नहीं थी. अगर उन्हें पहले पता होता, तो वह अपनी फिल्म इस तारीख पर रिलीज नहीं करते.
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के लिए ABP के Rising Summit 2026 में पहुंचे थे. यहां उनसे ‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट एक होने को लेकर सवाल किया गया.
सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी
इस सवाल पर चित्रांगदा सिंह ने श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी एक्ट्रेस हैं और दोनों ही फिल्में अच्छी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों से दोनों फिल्मों को भरपूर प्यार मिलेगा.
वहीं, सलमान खान ने भी श्रद्धा कपूर की फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा, “चियर्स फोर ईठा.”
सलमान ने बताया कि ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट पहले 27 नवंबर रखी गई थी. हालांकि, उस समय सूरज बड़जात्या की फिल्म आने वाली थी. इसके बाद 24 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने वाली थी. सलमान ने कहा कि वह किसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते थे. उनके मुताबिक, अगर शाहरुख खान की फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज होती, तो वह अपनी फिल्म बिल्कुल रिलीज नहीं करते.
उन्होंने 26 जनवरी को रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म आने का भी जिक्र किया और कहा कि वह उस समय भी क्लैश नहीं करना चाहते थे.
‘पता होता तो 4 दिसंबर को रिलीज नहीं करता’
सलमान खान ने साफ कहा कि उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने श्रद्धा से बात की और इस क्लैश के लिए माफी भी मांगी.
सलमान के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने जवाब दिया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह दोनों फिल्मों के लिए खुश हैं. सलमान ने इस दौरान चित्रांगदा सिंह और श्रद्धा कपूर, दोनों की तारीफ की.
क्या हैं ‘मातृभूमि’ और ‘ईठा’ की कहानियां?
‘मातृभूमि’ में भारतीय जवानों की कहानी दिखाई जाएगी. वहीं, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है.
‘ईठा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. दोनों फिल्में 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- RSSB CET 12th Level Exam City Slip 2026 जारी, 21 नवंबर से चेक करें परीक्षा शहर, 26 नवंबर को आएगा Admit Card
यह भी पढ़ें- बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासी घमासान, तेजस्वी ने उठाए सवाल तो बीजेपी-JDU ने किया नामकरण का स्वागत


