Sattu Benefits: आज के समय में फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग महंगे प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और पाउडर का सहारा ले रहे हैं. जिम से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह विदेशी प्रोटीन ड्रिंक्स का ट्रेंड देखने को मिलता है. लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो देसी और नेचुरल चीजों पर भरोसा करते हैं और उन्हीं के दम पर खुद को फिट रखते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भी इन्हीं में से एक हैं.
हाल ही में नीतू चंद्रा ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस का राज बताया. उन्होंने कहा कि वह महंगे प्रोटीन शेक की जगह रोजाना सत्तू पीती हैं. नीतू के मुताबिक सत्तू न सिर्फ नेचुरल है बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत और एनर्जेटिक भी बनाता है.
हर दिन चाय पीने वालों के लिए जरूरी खबर, डॉक्टरों की नई सलाह आई सामने
क्या है सत्तू?
सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है. यह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लंबे समय से लोगों की डाइट का अहम हिस्सा रहा है. खासतौर पर गर्मियों में सत्तू का शरबत पीना आम माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और कमजोरी से बचाता है.
मसल्स बनाने में मददगार
सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है. यही वजह है कि यह वेजेटेरियन और वेगन लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही यह शरीर की कोशिकाओं के सही कामकाज के लिए भी जरूरी होता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में सहायक
सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. यह शरीर में शुगर को धीरे-धीरे अब्जॉर्ब होने देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है. हालांकि जो लोग पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं, उन्हें इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
डाइजेशन और वजन कंट्रोल
सत्तू में मौजूद इंसोल्युबल फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. रोजाना सत्तू पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. इसके अलावा, सत्तू पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है.
डिटॉक्स और हार्ट हेल्थ
सत्तू शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे एनर्जी लेवल और मूड बेहतर रहता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में सहायक माना जाता है. इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है.
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
सत्तू सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी देते हैं, नेचुरल ग्लो बढ़ाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं.
Early Dinner Benefits: लेट नाइट डिनर छोड़ें, जल्दी खाएं और देखें 6 ऐसा बदलाव जो जिंदगी बदल देंगे!

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में 2 बड़े चम्मच सत्तू पाउडर डालें और अच्छी तरह घोल लें. फिर इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. आपका सत्तू का शरबत तैयार है.
Reference Link : https://www.healthshots.com/healthy-eating/superfoods/sattu-powder-benefits
नोट: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें.


