Shukra Gochar 2026: होली का पर्व नजदीक है और रंगों के इस उत्सव से पहले शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता का कारक ग्रह माना जाता है. वर्तमान समय में शुक्र शनि की कुंभ राशि में स्थित हैं, लेकिन अब वे अपनी चाल बदलते हुए गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2026, रविवार को शाम 08:31 बजे शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र 26 मार्च तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए यहां उनका गोचर विशेष रूप से प्रभावशाली माना जा रहा है. इस राशि में पहले से ही कर्मफलदाता शनि देव की उपस्थिति इस गोचर को और भी महत्वपूर्ण बना रही है.
धन वृद्धि के लिए घर में अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, जल्द मिलेगा फायदा
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान धन आगमन के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना रहेगी. यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल माना जा रहा है. शुक्र की कृपा से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. दांपत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, जिससे जीवन में रोमांस और खुशी का माहौल रहेगा.
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है. व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. घरेलू वातावरण सुखद बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर शुभ फलदायी माना जा रहा है. इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी. यात्रा के योग भी बन सकते हैं. हालांकि करियर में हल्की-फुल्की चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन वे लंबे समय तक नहीं टिकेंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर बनी रहने की संभावना है.
घर में न रखें ये चीजें, वरना पैसा कभी नहीं टिकेगा
शुक्र का मीन राशि में गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है.
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है. हम इसकी पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करते. अधिक विवरण के लिए आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ से संपर्क करें.


