Vastu Tips for Home: कई घरों में यह सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि ‘कमाई तो ठीक है, फिर भी पैसा टिक क्यों नहीं रहा?’ दिन-रात मेहनत, समय पर काम, आमदनी भी ठीक-ठाक… फिर भी अचानक खर्च निकल आते हैं, सेविंग नहीं बन पाती और मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में इसे सिर्फ किस्मत से नहीं, बल्कि घर के माहौल के साथ-साथ और वहां रखी कुछ चीजों से भी जोड़कर देखा जाता है.
मान्यता है कि अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा हो जाए, तो धन का प्रवाह भी रुकने लगता है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी चीजें हटाने से बड़ा फर्क महसूस किया जा सकता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
इस एक गलती से नाराज़ हो जाते हैं ग्रह, मेहनत के बाद भी नहीं मिलती सफलता
टूटी-फूटी और खराब चीजें
अगर आपके घर में पड़ा टूटा फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, चटकाए हुए बर्तन या बंद पड़ी घड़ी है, तो तुरंत निकाल फेंकें. ये सब तरक्की में रुकावट का संकेत माने जाते हैं. खासतौर पर बंद घड़ी को लेकर कहा जाता है कि यह घर की प्रगति को रोक देती है. अगर कोई चीज लंबे समय से काम में नहीं आ रही, तो उसे संभालकर रखने के बजाय हटा देना ही बेहतर माना जाता है.
पुराने बिल और बेकार कागज़
अक्सर लोग अलमारी या दराज में सालों पुराने बिल, रसीदें और फालतू कागज़ जमा कर लेते हैं. मानो उन्हें लगता है कि वे कभी काम आएंगे लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार अव्यवस्था से मानसिक तनाव बढ़ता है और धन संबंधी परेशानियां भी आती हैं. हफ्ते में एक दिन घर की सफाई कर ऐसे कागज़ निकाल देना शुभ माना जाता है.
जंग लगे सिक्के और बेकार ताले
पुराने, जंग लगे सिक्के या टूटे-फूटे ताले घर में रखना भी धन की रुकावट से जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि जो चीज अपना काम नहीं कर रही, वह घर की ऊर्जा को भी रोकती है. ऐसे ताले या जंग लगी वस्तुएं तुरंत हटा देनी चाहिए.
सूखे पौधे और मुरझाए फूल
पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं, लेकिन सूखे पौधे या मुरझाए फूल ठीक इसका उलटा असर करते हैं. अगर कोई पौधा सूख गया है, तो उसे घर में रखने के बजाय हटा दें और उसकी जगह हरा-भरा पौधा लगाएं.
पूजा स्थान में टूटी मूर्तियां
घर के मंदिर में टूटी मूर्ति, खंडित तस्वीर या फटी धार्मिक पुस्तकें रखना शुभ नहीं माना जाता. ऐसी चीजें श्रद्धा और सकारात्मकता दोनों को प्रभावित करती हैं.
यूपी में कहां है वो हवन कुंड जहां जली थी होलिका? ‘प्रहलाद नगरी’ की आस्था से जुड़ी अनोखी कहानी
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इन चीजों को हटाना न तो मुश्किल है और न ही महंगा. लेकिन माना जाता है कि जब घर साफ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है, तो मेहनत का फल भी धीरे-धीरे दिखाई देने लगता है और धन रुकने की समस्या कम होने लगती है.


