Chardham Yatra 2026 Registration Start: चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगर आप इस साल यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो पहले से पंजीकरण कराना जरूरी होगा. राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. उत्तराखंड सरकार के अनुसार 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. इसके लिए श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए भी पंजीकरण करा सकते हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए श्रद्धालुओं को आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा.
3 चीजें जो घर में नहीं होनी चाहिए, वरना कभी नहीं टिकेगा सुख-शांति और पैसा
वेबसाइट के होमपेज पर Register/Sign In पर क्लिक कर आईडी बनानी होगी.
इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी.
आईडी बनने के बाद लॉग इन कर Create/Manage Tour विकल्प पर जाकर यात्रा की तारीख और किन धामों के दर्शन करने हैं, यह जानकारी दर्ज करनी होगी.
इसके बाद Add Pilgrim पर क्लिक कर सभी यात्रियों का विवरण भरना होगा.
इस दौरान आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र भी अपलोड करने होंगे.
पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम की ओर से एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जारी किया जाएगा. इसी के आधार पर श्रद्धालु अपना यात्रा पंजीकरण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण
सरकार ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप की सुविधा भी दी है. श्रद्धालु Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण करा सकते हैं. इसके अलावा 8394833833 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर भी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा
जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, उनके लिए राज्य सरकार ने ऑफलाइन व्यवस्था भी की है. इसके तहत कुल 50 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जहां जाकर श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं.
शंकर भगवान के गले में सांप का नाम क्या है? जानें पूरा महत्व
हेल्पलाइन नंबर जारी
यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है.
पहले ही दिन भारी उत्साह
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के पहले ही दिन शाम 5 बजे तक 1,23,788 से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.


