Vastu Tips for Home: अक्सर लोग यह सोचकर हैरान रह जाते हैं कि मेहनत और समझदारी के बावजूद घर में सुख-शांति क्यों नहीं बनी रहती है. कभी पैसों की कमी, कभी बिना वजह तनाव और कभी आपसी मतभेद हो जाता है. न चाहकर भी लोग एक-दूसरे से उलझ जाते हैं. बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन सबके पीछे सिर्फ हालात ही नहीं, बल्कि घर का वातावरण भी जिम्मेदार होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं.
सोमवार को भूलकर भी न करें ये काम, बिगड़ सकता है भाग्य
अगर समय रहते ऐसी चीजों को घर से हटा दिया जाए, तो जीवन में अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं-
- टूटी-फूटी या खराब चीजें
घर में टूटा फर्नीचर, चटकाए हुए बर्तन, बंद पड़ी घड़ी या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना वास्तु दोष का कारण माना जाता है. ऐसी चीजें यह संकेत देती हैं कि घर की एनर्जी रुकी हुई है. खासतौर पर बंद घड़ी यह दर्शाती है कि जीवन में तरक्की रुक गई है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो चीज इस्तेमाल में नहीं है या मरम्मत के लायक नहीं है, उसे घर में नहीं रखना चाहिए. इससे न केवल घर साफ रहता है, बल्कि मन भी अच्छा महसूस करता है. - सूखे पौधे और नकली फूल
घर में पौधे हरियाली और जीवन का प्रतीक होते हैं लेकिन सूखे पौधे, मुरझाए फूल या लंबे समय तक रखे गए नकली फूल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं. ऐसे पौधे घर में उदासी और थकान लाते हैं. अगर कोई पौधा सूख गया है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए और उसकी जगह हरा-भरा पौधा लगाना बेहतर होता है. मनी प्लांट, तुलसी या स्नेक प्लांट जैसे पौधे घर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करते हैं. - बेकार और बिखरा पड़ा समान
अलमारी में भरे पुराने कपड़े, टूटे जूते, बेकार कागज़, पुराने बिल और बिना जरूरत की चीजें घर की एनर्जी को भारी बना देती हैं. वास्तु के अनुसार, लक्ष्मी जी को गंदी और बिखराव पसंद नहीं होता. जब घर में हर जगह सामान फैला रहता है, तो धन का प्रवाह भी रुक सकता है.
वैसे तो हर रोज सफाई करनी चाहिए लेकिन अगर रोज न कर सकें तो सप्ताह में कम से कम एक बार घर की सफाई करना और गैरजरूरी चीजों को निकालना बेहद जरूरी है. इससे न सिर्फ घर खुला-खुला लगता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है.
शंकर भगवान के गले में सांप का नाम क्या है? जानें पूरा महत्व
वास्तु के नियम बहुत जटिल नहीं होते. कई बार सिर्फ घर से गलत चीजें हटाने भर से ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. जब घर हल्का, साफ और व्यवस्थित होता है, तो उसका असर परिवार के हर सदस्य पर साफ दिखाई देता है. वास्तु के ये छोटे-छोटे नियम अपनाकर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति दोनों को बुलावा दे सकते हैं.


