Cricketer Shivam Dube Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने फाइनल में भी अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोक दिए और आखिरी ओवर में 24 रन बनाकर मैच का समीकरण बदल दिया. उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
करोड़ों की नेटवर्थ
मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले शिवम दुबे लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 तक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 30 से 35 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है, जिसमें भारतीय टीम के लिए खेलना, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट शामिल है. BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में दुबे ग्रेड C में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना करीब 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा हर टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए लगभग 3 लाख रुपये मैच फीस भी मिलती है.
आईपीएल 2025 में बिके थे 12 करोड़ में
आईपीएल उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत है. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 12 करोड़ रुपये में साइन किया था, जो पिछले सीजन से करीब 5 करोड़ रुपये ज्यादा है. घरेलू क्रिकेट और अन्य मैच फीस से उन्हें सालाना करीब 2-3 करोड़ रुपये और मिल जाते हैं. इस तरह क्रिकेट से उनकी कुल सालाना कमाई करीब 15-17 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.
करोड़ों के घर और महंगी कारें
क्रिकेट के अलावा दुबे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वे स्पोर्ट्स, फैशन, फूड और टेक कंपनियों के साथ काम करते हैं और इससे उन्हें हर साल करीब 5-6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होती है. अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो मुंबई में उनका आलीशान घर है. बताया जाता है कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में उन्होंने करीब 27.5 करोड़ रुपये में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. इन दोनों अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल लगभग 892 वर्ग मीटर बताया जाता है. गाड़ियों के मामले में भी दुबे किसी से पीछे नहीं हैं. उनके कार कलेक्शन में लग्जरी वाहन शामिल हैं, जिनमें BMW X7 और Mercedes‑Benz SUV जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को 5 लाख तक इलाज की गारंटी! महिला दिवस पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा
शिवम दुबे का जुड़ा यूपी से रिश्ता
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को Mumbai में हुआ था, जबकि उनका परिवार मूल रूप से भदोही का रहने वाला है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंडअंजुम खान से शादी की है. दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और बाद में उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से विवाह किया. आज शिवम दुबे अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.


