Who is Kuldeep Yadav’s Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से चकमा देने वाले कुलदीप इस बार प्यार की पिच पर ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए हैं. उनकी शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से तय हुई है, जिनसे वह 14 मार्च 2026 को सात फेरे लेंगे. आइए जानते हैं उसकी होने वाली लाइफ पार्टनर क्या करती हैं?
मसूरी में होगी शादी, लखनऊ में रिसेप्शन
कुलदीप यादव और वंशिका 14 मार्च 2026 को मसूरी में सात फेरे लेंगे. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी. वहीं, 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें क्रिकेट जगत से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को 5 लाख तक इलाज की गारंटी! महिला दिवस पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा
बचपन की दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी
कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों की दोस्ती कई साल पहले शुरू हुई थी और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी.
कौन हैं वंशिका?
कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका चड्ढा कानपुर की रहने वाली हैं. वह श्यामनगर लालबंगला इलाके की निवासी हैं. उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं. वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं पास की थी. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रही हैं.
शादी में जुटेगा क्रिकेट जगत
इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई से जुड़े लोग, भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी, शहर के उद्योगपति, कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र भी शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब टी-20 विश्वकप की ऐतिहासिक जीत के बाद कुलदीप यादव के परिवार में खुशियों का माहौल है और यह शादी उनके जीवन का नया और खास अध्याय बनने जा रही है.


