Chief Minister Minor Irrigation Scheme: सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत अब किसान बेहद कम खर्च में अपने खेत तक पानी पहुंचा सकते हैं. अब किसानों को ट्यूबवेल लगवाने के लिए भारी खर्च उठाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 60 हजार रुपये की मामूली गारंटी राशि जमा कर किसान सरकारी ट्यूबवेल की सुविधा मिलेगी.
योजना का उद्देश्य और किसानों को राहत
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम लागत में किसानों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल फसल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी.
शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, जानिए पूरी जानकारी
गारंटी राशि और अनुदान का लाभ
इस योजना के तहत किसानों को केवल 60 हजार रुपये की गारंटी राशि जमा करनी होती है. इसके बदले सरकार लगभग 1.75 लाख रुपये तक का अनुदान देती है. यह सहायता किसानों के लिए आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें कम निवेश में ट्यूबवेल की सुविधा मिल जाती है, जिससे उनकी सिंचाई की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है.
अतिरिक्त सुविधाएं और सामग्री सहायता
सरकार केवल ट्यूबवेल ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है. इसमें जल वितरण के लिए पीवीसी पाइप, 50 मीटर रबर पाइप और अन्य उपकरण शामिल हैं, इसके लिए करीब 14 हजार रुपये तक की सहायता दी जाती है, जिससे खेतों तक पानी पहुंचाना आसान हो जाता है और सिंचाई प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है.
विद्युतीकरण और बिजली कनेक्शन में मदद
ट्यूबवेल के सुचारु संचालन के लिए बिजली जरूरी होती है. इस योजना में किसानों को ट्यूबवेल के विद्युतीकरण के लिए लगभग 68 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. जिन किसानों के पास पहले से बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें नया कनेक्शन लेने के लिए भी अलग से मदद मिलती है, जिससे वे बिना अतिरिक्त बोझ के सुविधा का लाभ उठा सकें.
पात्रता और जरूरी शर्तें
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम 12 बीघा कृषि भूमि होना जरूरी है, साथ ही जिस स्थान पर ट्यूबवेल लगाया जाना है, उसके 100 मीटर के भीतर पहले से कोई अन्य ट्यूबवेल नहीं होना चाहिए. योजना में अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे उन्हें विशेष लाभ मिल सके.
UP Board में हिंदी की पढ़ाई बदलेगी, अब रट्टा नहीं, क्रिएटिविटी से बनेगा भविष्य!
गांव-गांव जागरूकता और खेती में बदलाव
सिंचाई विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं, इससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें. इस पहल से खेती में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है, क्योंकि समय पर पानी मिलने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.


