Rinku Singh Priya Saroj wedding postponed: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी एक बार फिर टल गई है, जिससे उनके समर्थकों और परिवार के लोगों में चर्चा तेज हो गई है. दोनों की शादी जून 2026 में होने वाली थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि परिवारों को यह फैसला लेना पड़ा. शादी की नई तारीख अब आपसी सहमति से तय की जाएगी, जिससे दोनों परिवारों को समय मिल सके.
शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, जानिए पूरी जानकारी
क्यों टली दोनों की शादी?
शादी टलने की सबसे बड़ी वजह खान चन्द्र का हाल ही में निधन बताया जा रहा है. इस दुखद घटना के बाद परिवार शोक में है और ऐसे समय में शादी जैसे बड़े आयोजन को टालना ही उचित समझा गया. तुफानी सरोज ने भी साफ कहा कि अभी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है और पहले परिवार को इस दुख से उबरने का समय दिया जाएगा.
तुफानी सरोज ने बयान देते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच कोई दबाव नहीं है और शादी की तारीख पूरी तरह से आपसी सहमति से तय होगी. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ओर से शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए फैसला बदलना पड़ा. अब रिंकू सिंह का परिवार जब भी उचित समझेगा, तभी नई तारीख तय की जाएगी.
कुलदीप यादव के शादी में दिखें थे दोनों
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक साथ नजर आए थे, जिससे यह संकेत मिला था कि दोनों के रिश्ते मजबूत हैं और शादी की तैयारियां भी चल रही हैं. लेकिन अचानक आई पारिवारिक परिस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया.
कब हुई थी सगाई
इससे पहले भी दोनों की शादी की तारीख बदली जा चुकी है. 18 जून 2025 को लखनऊ में सगाई के बाद नवंबर में वाराणसी में शादी की योजना थी, लेकिन उसे टाल दिया गया. फिर जून 2026 की तारीख तय हुई, जो अब फिर आगे खिसक गई है. बार-बार तारीख बदलने के बावजूद दोनों परिवारों के रिश्तों में मजबूती बनी हुई है और वे जल्द ही नई तारीख तय करेंगे.
गुरूग्राम-नोएडा की राह पर यूपी का ये जिला! बन रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हब, खुलेगा रोजगार का पिटारा
सपा सांसद के पिता तुफानी सरोज ने बताई नई डेट
तूफानी सरोज यानी प्रिया सरोज के पिता ने यह भी संकेत दिया कि शादी 2026 में ही कराने की कोशिश रहेगी, क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 होने हैं. ऐसे में वे चाहते हैं कि बेटी की शादी पहले ही संपन्न हो जाए, ताकि बाद में वे पूरी तरह से चुनावी तैयारियों पर ध्यान दे सकें. अंतिम फैसला दोनों परिवारों की सहमति से ही लिया जाएगा.


