नोएडा/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. प्रस्तावित ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना की मंजूरी प्रक्रिया में एक और बड़ा मील का पत्थर पार हो गया है. रेलवे बोर्ड ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अपनी आधिकारिक स्वीकृति देते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है.
अवध विश्वविद्यालय में योग दिवस का चौथे दिन पूर्वाभ्यास, ‘Yoga for Healthy Aging’ थीम पर जोर
अब इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए केवल पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) और केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मुहर लगनी बाकी है. माना जा रहा है कि इसी जून महीने में PIB की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा.
मंत्रालय में होगा प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन
परियोजना को गति देने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के प्रबंध निदेशक (MD) कृष्ण करुणेश को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में बुलाया गया है. यहां वे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण (Presentation) देंगे. NMRC के मुताबिक, इस प्रेजेंटेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
रुपये 900 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 स्टेशन
सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक बनने वाले इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल अनुमानित लागत रुपये900 करोड़ तय की गई है. 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय कनेक्टिविटी बेहद मजबूत होगी.
सेक्टर-61
सेक्टर-70
सेक्टर-122
सेक्टर-123
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास)
RRTS रूट से नहीं होगा कोई टकराव
मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिलती है, तो भी इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह 5 स्टेशनों वाला रूट RRTS से पूरी तरह अलग स्वतंत्र कॉरिडोर होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच दैनिक यात्रियों के सफर को आसान बनाना है.
REIT में निवेश से कमाना चाहते हैं नियमित कमाई? जानिए 3 तरह के REIT और उनके फायदे
NMRC के एमडी कृष्ण करुणेश ने कहा कि रेलवे बोर्ड से एनओसी मिलना इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी कामयाबी है. मंत्रालय में प्रेजेंटेशन के लिए हमारी तैयारी पूरी है, और उम्मीद है कि जल्द ही PIB से भी इसे हरी झंडी मिल जाएगी.


