नई दिल्ली, 28 जून 2026. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली है. कैलिफोर्निया के टाइटन जिम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने जापान के युदाई ओकिमोटो को कड़े संघर्ष में हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया.
पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने यह मुकाबला 22-20, 15-21 और 21-19 से अपने नाम किया.
DRI ने चेन्नई पोर्ट पर पकड़ी चीन से तस्करी कर लाई गई आतिशबाजी, हजारों पटाखे और बड़ा नेटवर्क बेनकाब
कांटे की टक्कर में मिली जीत
सेमीफाइनल का पहला गेम बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार अंक जुटाने की होड़ देखने को मिली. आखिरकार श्रीकांत ने पहला गेम 22-20 से जीतकर बढ़त बनाई.
दूसरे गेम में जापान के युदाई ओकिमोटो ने वापसी करते हुए 21-15 से जीत दर्ज कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया.
निर्णायक तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन श्रीकांत ने दबाव में शानदार संयम दिखाते हुए 21-19 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया.
क्वार्टर फाइनल में भी दिखाया था दम
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है.
ऑल इंडिया फाइनल की भी उम्मीद
भारत के रौनक चौहान भी टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. उनका मुकाबला चीनी ताइपे के सु ली यांग से होना है.
यदि रौनक चौहान भी अपना मुकाबला जीतते हैं, तो यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल का फाइनल दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा.
महिला एकल में देविका सिहाग का सफर समाप्त
महिला एकल वर्ग में भारत की देविका सिहाग का शानदार अभियान सेमीफाइनल में समाप्त हो गया.
उन्हें डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन ने 21-16, 11-21, 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
भारतीय बैडमिंटन के लिए सकारात्मक संकेत
किदांबी श्रीकांत का फाइनल में पहुंचना भारतीय बैडमिंटन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. अनुभवी खिलाड़ी के रूप में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. वहीं रौनक चौहान की चुनौती भी बरकरार रहने से भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब पुरुष एकल के अगले मुकाबले पर टिकी रहेंगी.
Source: Sports News / Tournament Organisers


