द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने MyGov के सहयोग से “Short Video Contest on CA – Viksit Bharat ke Vishwasniya Saarthi” प्रतियोगिता शुरू की है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के नागरिकों को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पेशे की भूमिका, आर्थिक विकास और विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ना है.
प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से यह दिखा सकते हैं कि चार्टर्ड अकाउंटेंट किस तरह वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.
गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे करें? जानिए पूरा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस
आवेदन की अंतिम तिथि
प्रतियोगिता 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.
इच्छुक प्रतिभागी 30 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक MyGov पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं.
कितनी होनी चाहिए वीडियो की अवधि
प्रतिभागियों को 45 सेकंड से 1 मिनट की स्वयं रिकॉर्ड की गई ओरिजिनल वीडियो बनानी होगी.
वीडियो हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में बनाई जा सकती है. हालांकि आयोजकों ने सबटाइटल जोड़ने की सलाह दी है.
इन विषयों पर बना सकते हैं वीडियो
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर वीडियो तैयार कर सकते हैं.
- ICAI या किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया.
- किसी CA ने आपके व्यवसाय, करियर या वित्तीय निर्णयों में किस प्रकार सहायता की.
- भारत की आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आपके नए विचार.
- विकसित भारत 2047 के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका.
इन प्रारूपों में बना सकते हैं वीडियो
प्रतिभागी अपनी वीडियो लाइव रिकॉर्डिंग, स्टोरीटेलिंग, इंटरव्यू, एनिमेशन, मोशन ग्राफिक्स, कविता, डॉक्यूमेंट्री, फोटो मोंटाज, एजुकेशनल एक्सप्लेनर या किसी अन्य रचनात्मक प्रारूप में तैयार कर सकते हैं.
पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.
- प्रथम पुरस्कार – ₹25,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹15,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹10,000
- शीर्ष 50 प्रतिभागियों को ₹2,000-₹2,000 का सांत्वना पुरस्कार
वीडियो जमा करने का तरीका
प्रतिभागियों को पहले अपनी वीडियो किसी सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X, Instagram, Facebook या YouTube पर अपलोड करनी होगी.
वीडियो पोस्ट करते समय #CAViksitBharatKeVishwasniyaSaarthi हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ICAI के आधिकारिक अकाउंट को टैग करना होगा.
इसके बाद वीडियो का सार्वजनिक लिंक Word या PDF दस्तावेज़ में जोड़कर MyGov पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
प्रतियोगिता में केवल पूरी तरह मौलिक वीडियो ही स्वीकार किए जाएंगे.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार या बड़े स्तर पर AI की सहायता से बनाई गई वीडियो स्वीकार नहीं की जाएगी. कॉपीराइट सामग्री, भ्रामक जानकारी, राजनीतिक प्रचार, गोपनीय वित्तीय जानकारी या किसी अन्य व्यक्ति की निजी जानकारी शामिल करने पर प्रविष्टि निरस्त की जा सकती है.
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और विकसित भारत 2047 के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक माध्यम से अपने विचार साझा करने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है.
Source: Ministry of Corporate Affairs


